फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: हाईकोर्ट के पूर्व न्यायधीश वीरेंद्र सिंह बोले- मंडल आयोग की सभी सिफारिशें लागू हो

Wed, 27 Aug 2025 05:03 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

इलाहाबाद हाईकोर्ट के पूर्व न्यायाधीश वीरेंद्र सिंह यादव ने कहा कि मंडल आयोग की सभी सिफारिशें लागू की जाएं। उन्होंने कहा कि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और मंडल कमीशन के अध्यक्ष बीपी मंडल ने समता और समानता के सिद्धांत के तहत सिफारिशें की थीं। 
विज्ञापन
सामाजिक न्याय में वोट के अधिकार की भूमिका विषयक संगोष्ठी का आयोजन। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इलाहाबाद हाईकोर्ट के पूर्व न्यायधीश वीरेंद्र सिंह यादव ने कहा कि सामाजिक समरसता के लिए बीपी मंडल आयोग की सभी सिफारिशें लागू की जाए। वह सामाजिक चेतना फाउंडेशन की ओर से प्रेस क्लब में आयोजित सामाजिक न्याय में वोट के अधिकार की भूमिका विषयक संगोष्ठी को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन


सेवानिवृत्त न्यायाधीश वीरेंद्र सिंह यादव ने कहा कि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और मंडल कमीशन के अध्यक्ष बीपी मंडल ने समता और समानता के सिद्धांत के तहत सिफारिशें की थीं। सामाजिक न्याय की संकल्पना धरातल पर तब तक मूर्त रूप नहीं लेगी, जब तक मंडल कमीशन की सभी अनुशंसाओं को सरकार लागू नहीं करती है। वर्तमान में मंडल कमीशन की सिर्फ दो सिफारिशें लागू हैं। शेष 38 अनुशंषाएं को लागू नहीं किया गया है। इस वजह से सामाजिक न्याय की संकल्पना एक दिवास्वप्न की तरह है।

पूर्व जनपद न्यायाधीश बीडी नकवी ने समाज में व्याप्त ऊंच नीच, छुआछूत और भेदभाव को सामाजिक न्याय के मार्ग में रोड़ा बताया। उन्होंने कहा कि जब तक समाज में विभेद रहेगा तब तक तरक्की नहींहो सकती है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से बीपी मंडल ने देशभर में घूम कर आंकड़े जुटाए और ओबीसी वर्ग के हितों की रिपोर्ट तैयार की। उस रिपोर्ट की सभी अनुशंषा को लागू किया जाना चाहिए।
विज्ञापन


प्रोफेसर राजेंद्र वर्मा ने कहा कि उच्च शिक्षा में पिछड़े वर्ग के प्रोफेसरों की संख्या नाम मात्र की है। ऐसे में मंडल कमीशन की सभी शिफारिशें लागू किया जाना चाहिए। मौके पर इलाहाबाद उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश श्रीवास्तव, आईपी सिंह, देवेंद्र सिंह, संजय कुमार, प्रोफेसर मुनेश कुमार आदि ने संबोधित किया। न्यास के सचिव एवं वरिष्ठ अधिवक्ता महेंद्र मंडल ने सभी अतिथियों का स्वागत एवं धन्यवाद दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें