फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: बसपा-सपा में रह चुके पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य मिले राहुल से, गठबंधन के साथ चुनाव लड़ने का एलान

Sun, 04 Oct 2026 08:22 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

Swami Prasad meets Rahul: राहुल से मुलाकात के बाद मीडिया से बात करते हुए मौर्य ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर देश के सामने कांग्रेस पार्टी एकमात्र विकल्प है। इसलिए उन्होंने इंडिया गठबंधन के साथ जुड़ने का फैसला किया।
विज्ञापन
राहुल गांधी से मिले स्वामी प्रसाद मौर्य। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्वामी प्रसाद मौर्य उत्तर प्रदेश का आगामी चुनाव विपक्षी इंडिया गठबंधन के साथ मिलकर लड़ेंगे। अपनी जनता पार्टी (राष्ट्रीय) के नेता ने इस बाबत कांग्रेस नेता राहुल गांधी से शनिवार को 10 जनपथ पर मुलाकात की। गठबंधन की औपचारिक घोषणा नवरात्र में होगी।

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस हाईकमान और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के बीच बातचीत के बाद मौर्य को इंडिया ब्लॉक में शामिल करने पर सहमति बन गई है। वह अपनी पार्टी के सिंबल पर ही चुनाव लड़ेंगे, लेकिन गठबंधन के साथ साझा उम्मीदवारों को चुनाव मैदान में उतारेंगे। राहुल से मुलाकात के बाद मीडिया से बात करते हुए मौर्य ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर देश के सामने कांग्रेस पार्टी एकमात्र विकल्प है। इसलिए उन्होंने इंडिया गठबंधन के साथ जुड़ने का फैसला किया। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी अब इंडिया गठबंधन का हिस्सा है। भविष्य की रणनीति और कितनी सीटों पर वह चुनावी मैदान में उतरेंगे इसे लेकर आने वाले समय में विस्तार से चर्चा होगी।

मौर्य ने कहा विपक्षी दलों का एक ही उद्देश्य है, भाजपा हटाओ देश बचाओ और संविधान बचाओ। आज देश में राहुल गांधी ही अल्पसंख्यकों, अनुसूचित जाति, जनजातियों और पिछड़ों की आवाज उठा रहे हैं। उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश में यही काम कर रही है। इसलिए समान विचारधारा को लेकर ही वह गठबंधन के साथ चुनावी मैदान में जाएंगे। स्वामी प्रसाद मौर्य कुशवाहा, मौर्य, शाक्य और सैनी समाज के बड़े नेता हैं। उनका यूपी में करीब 8-9 फीसदी वोटबैंक है। इससे पहले 2022 में वह भाजपा छोड़कर समाजवादी पार्टी में आए थे, फिर उन्होंने अपनी अलग पार्टी बना ली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें