फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: 'अगले 30 साल तक यूपी से भाजपा जाएगी नहीं सपा आएगी नहीं', डिप्टी सीएम केशव का अखिलेश पर पलटवार

Sat, 31 Oct 2026 03:21 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि यूपी में अगले 30 साल तक भाजपा की सरकार जाने वाली नहीं है। भाजपा यूपी में अंगद के पांव की तरह जम गई है।
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि अगले 30 साल तक यूपी से भाजपा जाएगी नहीं और सपा आएगी नहीं। उन्होंने कहा कि 2012 से 2017 तक प्रदेश की जनता ने सपा सरकार में गुंडागर्दी देखी है और इसकी स्वयं समीक्षा की है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव सत्ता में आने से सपने देखना बंद कर दें। भाजपा यूपी में अंगद के पांव की तरह जम गई है। अब सपा नहीं आने वाली। उन्होंने दावा किया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड बहुमत से यूपी में सरकार बनने वाली है।

ये भी पढ़ें - यूपी: प्रदेश के सभी 75 जिलों में बनेंगे सरदार पटेल स्किल एंड एम्प्लॉयमेंट जोन, सीएम योगी ने योजना का किया शुभारंभ
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - एसटीएफ ने प्रतिबंधित पक्षियों के तस्कर को किया गिरफ्तार, 14 करोड़ के सात दुर्लभ बाज मिले
विज्ञापन

 

लखनऊ स्थित भाजपा मुख्यालय में शनिवार को बैठक का आयोजन किया गया जिसमें भाजपा के सभी पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक में 2027 चुनाव को लेकर रणनीति पर मंथन किया गया। इसके पहले, शुक्रवार को गृहमंत्री अमित शाह लखनऊ के दौरे पर थे। जहां उन्होंने चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की और भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश भरा। उन्होंने कहा कि भाजपा राज में यूपी माफिया मुक्त हो चुका है अब प्रदेश की जनता खुद को सुरक्षित महसूस करती है। उन्होंने कहा कि अब भाजपा यूपी में अंगद के पैर की तरह हो चुकी है। अब इसे कोई हटा नहीं सकता है। उन्होंने वादा किया कि 2027 में फिर से प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी तो समान नागरिक संहिता राज्य में लागू की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें