फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: पहली बार सचल दलों की निगरानी में होगी बोर्ड की प्रैक्टिकल परीक्षाएं, जिला-मंडल स्तर पर गठित होंगी टीमें

Thu, 16 Jan 2025 10:48 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

UP Board Exam: यूपी बोर्ड की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 23 जनवरी से शुरू हो रही हैं। पहली बार इस परीक्षाओं के लिए सचल दल बनाया जा रहा है। 
विज्ञापन
यूपी बोर्ड प्रैक्टिकल परीक्षा में चलेगा सचल दल। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटर की प्रयोगात्मक परीक्षाएं 23 जनवरी से शुरू हो रही हैं। माध्यमिक शिक्षा विभाग पहली बार लिखित परीक्षाओं की तरह ही प्रैक्टिकल परीक्षाओं की निगरानी सचल दल से कराएगा। इसके लिए सचल दलों के गठन के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन


माध्यमिक शिक्षा विभाग ने कहा है कि नकलविहीन परीक्षाओं के लिए जिला स्तर पर शिक्षा विभाग के अधिकारियों के कम से कम छह से आठ सचल दल बना जाएं। मंडल स्तर पर भी चार-पांच सचल दलों का गठन किया जाए। सचल दल में परीक्षा केंद्र नहीं बनाए गए राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य, सहायक जिला विद्यालय निरीक्षक व शिक्षक-अधिकारी शामिल किए जाएंगे। डीआईओएस भी किसी एक दल का नेतृत्व करेंगे।

निदेशक डॉ. महेंद्र देव ने सभी मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक, उप निदेशक व डीआईओएस से कहा है कि 23 से 31 जनवरी तक पहले चरण व 1 से 8 फरवरी तक दूसरे चरण की प्रयोगात्मक परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा। ऐसे में सचल दलों का गठन कर उसकी जानकारी निदेशालय को दें। प्रयोगात्मक परीक्षाओं का निरीक्षण व पर्यवेक्षण सचल दल से कराएं। ये दल तहसीलवार परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करें ताकि हर परीक्षा केंद्र का दिन में एक बार निरीक्षण अवश्य हो। वहीं, अपर सचिव गोरखपुर परिक्षेत्र ने सभी डीआईओएस को प्रैक्टिकल परीक्षाओं के लिए परीक्षा केंद्रों पर सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त करने के निर्देश दिए हैं।

सचल दल में कोई अकेले निरीक्षण पर नहीं जाएगा

निदेशक ने निर्देश दिया है कि सचल दल का कोई भी सदस्य अकेले किसी केंद्र के निरीक्षण पर नहीं जाएगा। सचल दल में महिला निरीक्षणकर्ता अनिवार्य रूप से शामिल किया जाए। कोई पुरुष सदस्य, बालिकाओं की तलाशी नहीं लेंगे। सचल दल के सदस्यों की सुरक्षा के लिए पुलिस की सहायता ली जाए। परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर की परिधि में जरूरत पर निषेधाज्ञा लगाएं। प्रश्नपत्र व कॉपियों की सुरक्षा के लिए 24 घंटे सीसीटीवी कैमरे चालू रखे जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें