फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: फर्जी हस्ताक्षर से सवाल पूछने के मामले में जुटाए जा रहे फुटेज, अनु सचिव को दी जांच की जिम्मेदारी

Mon, 10 Aug 2026 11:43 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

विधान परिषद में फर्जी हस्ताक्षर से सवाल लगाने के मामले में जांच शुरू हो गई है। सभापति कुंवर मानवेंद्र सिंह ने जांच के आदेश दिए हैं। मामले में 15 दिन में रिपोर्ट देने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
यूपी विधानमंडल (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी विधान परिषद में सपा एमएलसी मुकुल यादव के फर्जी हस्ताक्षर से सवाल लगाने के मामले में जांच शुरू हो गई है। अनु सचिव को फुटेज जुटाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सोमवार को कुछ फुटेज इकट्ठा भी किए गए हैं।

विज्ञापन


विधान परिषद में सपा एमएलसी मुकुल यादव के फर्जी हस्ताक्षर से सवाल लगाए गए। इसमें राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के कर्मचारियों के देर से आने पर आधे दिन का वेतन काटने और अधिकारियों के देर से आने की छूट पर सवाल पूछा गया था। मांग की गई थी कि सभी के लिए समान व्यवस्था बनाई जाए। बाद में पता चला कि यह सवाल एमएलसी के फर्जी हस्ताक्षर से लगाए गए थे।


ये भी पढ़ें -  राष्ट्रमंडल के पदक विजेताओं पर होगी धनवर्षा... बनेंगे करोड़पति, राजपत्रित अधिकारी का पद भी मिलेगा

विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  वन रक्षक भर्ती में अग्निवीरों को 20 प्रतिशत आरक्षण, कहलाएंगे वनवीर
विज्ञापन


सभापति कुंवर मानवेंद्र सिंह ने जांच के आदेश दिए। सोमवार को विधान परिषद के प्रमुख सचिव राजेश सिंह ने अनु सचिव रामेन्द्र पटेल को जांच अधिकारी नामित किया। उन्हें 15 दिन में रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है। दोपहर बाद रामेन्द्र पटेल ने जांच शुरू कर दी। परिषद सचिवालय में जहां प्रश्नों को लिया जाता है वहां के सीसी कैमरों की फुटेज पर विशेष निगाह है। सभी फुटेज इकट्ठा करने के बाद एक्सपर्ट टीम उनकी पड़ताल करेगी।  

मालूम हो कि विधान परिषद में प्रश्न लगाने-सूचना मांगने के लिए आनलाइन के साथ ही आफलाइन व्यवस्था भी है। बताया जाता है कि विधान परिषद में पिछले वर्ष भाजपा एमएलसी विजय बहादुर पाठक के नाम से इसी तरह फर्जी हस्ताक्षर कर प्रश्न लगाने का मामला सामने आया था।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें