फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: तापमान की बढ़ोत्तरी के बीच कुछ जिलों में छाई धुंध, 37 डिग्री के साथ आगरा रहा प्रदेश में सबसे गर्म जिला

Sun, 08 Mar 2026 07:20 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

Weather in UP: यूपी में मौसम लगातार बदल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान चालीस के ऊपर जा सकता है। 
विज्ञापन
यूपी में गर्मी को लेकर अलर्ट। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलता नजर आ रहा है। रविवार को प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में कहीं तेज धूप और बढ़ती गर्मी महसूस हुई, तो कहीं सुबह के समय धुंध छाई रही। मौसम विशेषज्ञों का अनुमान है कि इस बार प्रदेश में गर्मी सामान्य से ज्यादा पड़ सकती है।
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार बिहार की ओर से गुजर रही ट्रफ लाइन और हवा का रुख पूर्वी होने के कारण प्रदेश के मौसम पर असर पड़ रहा है। इसी वजह से कुछ जिलों में तापमान बढ़ रहा है, जबकि कुछ जगहों पर सुबह हल्की धुंध देखने को मिल रही है।

रविवार को आगरा प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके बाद झांसी में 36.3 डिग्री और बांदा में 35.8 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड हुआ।
विज्ञापन


वहीं धुंध के असर से सहारनपुर में सुबह दृश्यता घटकर करीब 300 मीटर रह गई। प्रयागराज और वाराणसी में करीब 600 मीटर दृश्यता दर्ज हुई। गोरखपुर और अमेठी में भी सुबह हल्की धुंध देखी गई।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार फिलहाल प्रदेश में कोई बड़ा मौसम तंत्र सक्रिय नहीं है। ऐसे में अगले तीन से चार दिनों में दिन और रात के तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होने की संभावना है। इसके बाद मौसम में बदलाव के संकेत मिल सकते हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें