फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: तराई के जिलों में छाई कोहरे की चादर, कई इलाकों में सामान्य से नीचे गया रात का पारा; चेतावनी हुई जारी

Wed, 10 Dec 2025 07:45 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

Winter in UP: यूपी में सर्दी की तीव्रता लगातार बढ़ती जा रही है। मौसम विभाग ने कई जिलों कोहरे और सर्दी बढ़ने का अलर्ट जारी किया है। 
 
विज्ञापन
यूपी में लगातार बढ़ रही है सर्दी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में ठंड और कोहरे ने जनजीवन को प्रभावित करना शुरू कर दिया है। प्रदेश में चल रही गलन भरी पछुआ लोगों की ठिठुरन बढ़ा रही है, तो वहीं तराई के इलाकों में घने कोहरे की वजह से लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन


माैसम विभाग का कहना है कि फिलहाल दो-तीन दिनों तक रात में पारे का गिरना और तराई इलाकों में सुबह शाम कोहरे का प्रकोप जारी रहेगा। मंगलवार को सुबह प्रदेश के तराई में कोहरे की घनी चादर छाई रही और कुशीनगर में दृश्यता शून्य तक जा पहुंची। वहीं बहराइच में दृश्यता 50 मीटर और गोरखपुर में 100 मीटर दर्ज हुई।

मंगलवार को 6.8 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ बरेली सबसे ठंडा रहा। वहीं अयोध्या में रात का तापमान 7 डिग्री और अमेठी में 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आंचलिक माैसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि प्रदेश में बुधवार से विक्षोभ का असर खत्म जाएगा और अच्छी धूप खिलेगी।
विज्ञापन


 ठंडी पछुआ के असर से प्रदेश में अगले दो दिनों में रात के पारे में 2 डिग्री तक की गिरावट के आसार हैं। वहीं धूप खिलने से दिन के पारे में मामूली बढ़त आ सकती है।

ठंडी हवा पर भारी पड़ी तीखी धूप

राजधानी में मंगलवार को रूखी पछुआ हवाएं चलीं। इन हवाओं के असर से सुबह और शाम में ठंड और गलन रही, लेकिन दिन में तीखी धूप ने ठंड को हावी नहीं होने दिया। सुबह-शाम धुंध और कोहरे का असर भी देखने को मिला। माैसम विभाग का कहना है कि ठंडी पछुआ के असर से आने वाले दो-तीन दिन में रात के तापमान में गिरावट आने की संकेत हैं।

ठंड के साथ राजधानी की हवा भी खराब हो रही है। मंगलवार को लालबाग का वायु गुणवत्ता सूचकांक 264 दर्ज हुआ जो सेहत के लिए खराब माना जाता है। तालकटोरा की हवा भी ऑरेंज जोन में रही। आंचलिक माैसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि ठंडी पछुआ के असर से अब ठंड में धीमे-धीमे इजाफा होगा। मंगलवार को दिन का तापमान 0.9 डिग्री की बढ़त के साथ 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं, रात का पारा 0.2 डिग्री गिरावट के साथ 9.8 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड हुआ।
विज्ञापन

लखनऊ की हवा का हाल

लालबाग- 264 - ऑरेंज- खराब
तालकटोरा- 202 - ऑरेंज- खराब
अलीगंज - 173- पीला- मध्यम
गोमतीनगर- 150 -पीला- मध्यम
बीबीएयू- 138 -पीला- मध्यम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें