कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, बलरामपुर श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, कानपुर देहात, कानपुर नगर, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, औरेया, बरेली, पीलीभीत एवं आसपास के इलाकों में।
सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर आजमगढ़, सुल्तानपुर, अंबेडकर नगर व आसपास के इलाकों में।
छाया घना कोहरा, स्कूल जाते बच्चे
- फोटो : संवाद
सर्दी के चलते यूपी के कई जिलों में कक्षा आठ तक के स्कूल बंद रहेंगे। शाहजहांपुर, अंबेडकरनगर, रायबरेली, सुल्तानपुर में अवकाश रहेगा। कानपुर, उन्नाव सहित कई जिलों में स्कूल के समय में बदलाव रहेगा।
राजधानी में सोमवार सुबह कोहरे की वजह से लखनऊ में दृश्यता 20 मीटर तक सिमट गई, लेकिन दिन चढ़ने के साथ धूप खिलने से पारे में हल्की बढ़त दर्ज हुई। माैसम विभाग का कहना है कि बुधवार रात तक हवा बदलेगी और तेज गलन की वापसी होगी।
आंचलिक माैसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि लखनऊ सहित पूर्वी यूपी में मंगलवार को तापमान में दो से तीन डिग्री की बढ़त देखने को मिल सकती है। इसके बाद विक्षोभ का असर खत्म होगा और हवा का रुख बदलेगा। पहाड़ों पर बर्फबारी के असर से 25 दिसंबर से लखनऊ में गलन भरी उत्तर-पछुआ हवाएं चलेंगी।
इससे ठंड में अचानक इजाफा होगा। सोमवार को अधिकतम तापमान 1.6 डिग्री की बढ़त के साथ 20.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं, न्यूनतम तापमान 0.4 डिग्री की गिरावट के साथ 9.7 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड हुआ।