फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: पांच हजार पुलिसकर्मी सुधारेंगे प्रदेश की ट्रैफिक व्यवस्था, महिला कर्मचारी भी होंगी शामिल; जानिए डिटेल

Mon, 25 Aug 2025 06:58 AM IST
रोहित मिश्र अशोक मिश्र, अमर उजाला, लखनऊ

सार

Traffic system of the state: प्रदेश की ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने के लिए पांच हजार पुलिस कर्मियों की नियुक्ति की जाएगी। डीजीपी मुख्यालय से इनका आवंटन होगा। 
विज्ञापन
यूपी में ट्रैफिक जाम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 प्रदेश की बदहाल यातायात व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए डीजीपी मुख्यालय ने यातायात निदेशालय को नागरिक पुलिस से 5000 कर्मी आवंटित किए हैं, जिन्हें प्रशिक्षण के बाद सभी कमिश्नरेट और जिलों में तैनात किया जाएगा। इनमें 557 महिला पुलिसकर्मी भी शामिल हैं, जिन्हें पहली बार यातायात प्रबंधन का कार्य लिया जाएगा। बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बीते दिनों यातायात पुलिस में महिलाओं की अलग विंग बनाने का आदेश दिया था, जिसमें महिला इंस्पेक्टर, सब इंस्पेक्टर और कांस्टेबल को तैनात किया जाना था।

विज्ञापन


एडीजी यातायात के. सत्यनारायणा द्वारा इस बाबत जारी आदेश के मुताबिक सभी सात पुलिस कमिश्नरेट को 225-225 पुलिसकर्मी दिए जाएंगे। इनमें इंस्पेक्टर, सब इंस्पेक्टर, हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल शामिल हैं। हालांकि अभी केवल महिला हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल ही यातायात संबंधी कार्य के लिए मिले हैं। नागरिक पुलिस से भेजे गए सभी पुलिसकर्मियों को एक माह का यातायात प्रबंधन का कोर्स करने के बाद तैनात किया जाएगा। वर्तमान में सभी प्रशिक्षण संस्थानों में नवनियुक्त सिपाहियों का आधारभूत प्रशिक्षण संचालित होने की वजह से यातायात संबंधी प्रशिक्षण कमिश्नरेट और जोन स्तर पर स्थान चिन्हित कर कराने का निर्देश दिया गया है।

क्यों है जरूरत

दरअसल, प्रदेश के सभी कमिश्नरेट और जिलों में यातायात व्यवस्था कर्मचारियों की कमी की वजह से बदहाल है। यातायात कर्मियों की अनुपलब्धता की वजह से मुख्य मार्गों पर जाम की स्थिति रहती है। वहीं सड़क दुर्घटनाएं भी बढ़ रही हैं। प्रदेश सरकार ने सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों की संख्या में 50 फीसद की कमी लाने का लक्ष्य निर्धारित किया था, हालांकि इसमें कमी के बजाय बीते छह माह में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने और दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए नागरिक पुलिस के 5000 कर्मी दिए गए हैं।
 

लखनऊ जोन को सर्वाधिक कर्मी

बता दें कि लखनऊ जोन को सर्वाधिक 650 कर्मी आवंटित किए गए हैं। इसके बाद गोरखपुर जोन को 500, मेरठ जोन को 475, आगरा को 450, बरेली को 425, वाराणसी को 375, कानपुर को 300 और प्रयागराज को 250 कर्मी दिए गए हैं। वहीं महिला कर्मियों की तैनाती अधिकतर कमिश्नरेट में की गई है।
 
विज्ञापन

इतने पुलिसकर्मी होंगे तैनात

60 इंस्पेक्टर
180 सब इंस्पेक्टर
1264 हेड कांस्टेबल (पुरुष)
168 हेड कांस्टेबल (महिला)
2939 कांस्टेबल (पुरुष)
389 कांस्टेबल (महिला)
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें