लोक निर्माण विभाग मुख्यालय के आंबेडकर सेल में 19-20 मार्च की दरम्यानी रात में आग लग गई। इसका कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। पीडब्ल्यूडी के विभागाध्यक्ष एके द्विवेदी का कहना है कि आग के कारण किसी फाइल को क्षति नहीं पहुंची है। संबंधित सेल के प्रभारी ने लिखित में यह बताया है। सिर्फ कंप्यूटर सिस्टम जला है। उन्होंने बताया कि अधीक्षण अभियंता चंद्रशेखर की अध्यक्षता में दो सदस्यीय विभागीय कमेटी बना दी गई है। कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।