कॉलोनी के लोगों का कहना है कि जब उन लोगों ने रास्ता बंद करने का विरोध किया तो विनय सिंह ने पूर्व सांसद धनंजय सिंह को फोन मिला दिया। विनय ने कॉलोनी के लोगों की फोन पर धनंजय से बात कराने की कोशिश की। स्थानीय लोगों ने बात करने से मना करते हुए इसका वीडियो भी बना लिया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
कौशल व धीरेंद्र मणि त्रिपाठी समेत अन्य लोगों ने इंस्पेक्टर उपेंद्र सिंह पर अभद्रता का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि सोमवार शाम को वह रास्ते पर अवैध कब्जे की शिकायत लेकर थाने पहुंचे थे। आरोप है कि इंस्पेक्टर ने प्रार्थना पत्र फाड़कर फेंक दिया और डांटकर भगा दिया। यही नहीं अवैध कब्जे की शिकायत लेकर पहुंचे लोगों पर सोमवार रात में ही रिपोर्ट दर्ज ली थी।