फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: एएसपी मुकेश प्रताप के खिलाफ पत्नी की हत्या की एफआईआर दर्ज, 30 जुलाई को फंदे से लटका मिला था शव

Tue, 05 Aug 2025 06:06 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ

सार

ASP Mukesh Pratap: सीआईडी में तैनात एएसपी मुकेश प्रताप सिंह के खिलाफ पत्नी नितेश की हत्या की एफआईआर दर्ज की गई है। उनकी पत्नी ने 30 जुलाई को आत्महत्या की थी। 
 
विज्ञापन
एएसपी मुकेश प्रताप सिंह - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 सीआईडी में तैनात एएसपी मुकेश प्रताप सिंह के खिलाफ पत्नी नितेश की हत्या की एफआईआर दर्ज की गई है। रिपोर्ट में एएसपी के माता-पिता, भाई और बहन का नाम भी शामिल है। 30 जुलाई को नितेश का शव लखनऊ पुलिस लाइन स्थित उनके आवास में फंदे से लटका मिला था। नितेश के भाई की ओर से दी गई तहरीर में साजिश के तहत हत्या का आरोप है।

विज्ञापन


फिरोजाबाद के नगला करन सिंह निवासी नितेश के भाई प्रमोद कुमार की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट के मुताबिक नितेश की शादी 30 नवंबर 2012 को मुकेश प्रताप सिंह से हुई थी। मुकेश इटावा के रहने वाले हैं। नितेश के तीन बच्चे हैं जिनमें दो जुड़वा हैं। आरोप है कि शादी के कुछ वर्ष बाद ही मुकेश के आशियाना निवासी पूनम से करीबी संबंध हो गए थे। इस वजह से मुकेश लगातार नितेश को मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान करते थे। आरोप है कि पूनम के बारे में शिकायत मुकेश के पिता रमेश चंद्र, मां सुधा, भाई अनुभव चंद्रा से की गई, पर उन्होंने आरोपी का ही साथ दिया। इस वजह से नितेश परेशान रहने लगी। इंस्पेक्टर अखिलेश कुमार मिश्र के मुताबिक तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन

पहले पीटा फिर कहा घर से निकल जा, या कहीं मर जा

एएसपी मुकेश प्रताप सिंह की पत्नी नितेश ने की आत्महत्या, घटनास्थल के बाहर तैनात पुलिस - फोटो : शुभम बंसल (अमर उजाला)
प्रमोद के मुताबिक 29 जुलाई को मुकेश ने बहन आस्था के साथ मिलकर नितेश की पिटाई की थी। इस विवाद की वजह भी पूनम थी। आरोपियों ने नितेश से कहा था कि या तो घर से निकल जा, या फिर कहीं मर जा...। प्रमोद को इसकी जानकारी भांजी अनन्या ने 30 जुलाई को फोन पर दी थी। अनन्या ने यह भी बताया था कि नितेश फंदे से लटकी हैं। यह सूचना मिलने के बाद प्रमोद रात में लखनऊ पुलिस लाइन पहुंचे तो नितेश का शव फर्श पर पड़ा था। वहां मुकेश के घरवाले नहीं मिले। आरोप है कि पहले भी मुकेश और उनके घरवाले नितेश से मारपीट कर चुके थे। आरोपियों ने नितेश पर तलाक का दबाव डाला और प्लानिंग के तहत उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें