फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: आपत्तिजनक पोस्ट पर लविवि के दो सहायक प्रोफेसरों के खिलाफ एफआईआर, धर्म विशेष पर टिप्पणी का आरोप

Wed, 07 May 2025 06:22 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

Objectionable post on Pahalgam: सोशल मीडिया पर पहलगाम हमले को लेकर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले लखनऊ विवि के दो शिक्षकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। 
विज्ञापन
दो प्रोफसरों पर एफआईआर दर्ज। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले लखनऊ विश्वविद्यालय (लविवि) के दो सहायक प्रोफेसरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। यह कार्रवाई चंदौली निवासी एलएलएम छात्र अभिनाथ सिंह की तहरीर पर की गई है। आरोप है कि दोनों सहायक प्रोफेसरों ने पहलगाम आतंकी हमले से संबंधित और हिंदू विरोधी टिप्पणियां सोशल मीडिया पर पोस्ट की थीं।

विज्ञापन


Operation Sindoor Live: पीएम मोदी लगातार ऑपरेशन सिंदूर पर रख रहे नजर; US-UK, सऊदी, यूएई और रूस को दी जानकारी

जानकीपुरम थाने में दर्ज एफआईआर में लविवि के नवीन परिसर में विज्ञान संकाय के सहायक प्रोफेसर डॉ. सौरभ बनर्जी और लविवि के भाषा विज्ञान की सहायक प्रोफेसर माद्री काकोटी को नामजद किया गया है। दोनों पर भारतीय दंड संहिता की धारा 196, 299 और 353(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है। ये धाराएं विभिन्न समुदायों के बीच शत्रुता फैलाने, धार्मिक भावनाएं आहत करने और अफवाह फैलाने से संबंधित हैं। इंस्पेक्टर उपेंद्र सिंह ने बताया कि विवेचना एसएसआई जितेंद्र कुमार वर्मा को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि प्रोफेसर माद्री के खिलाफ पहले भी हसनगंज थाने में एक आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट करने का मामला दर्ज किया गया था। वहीं, 30 अप्रैल को छात्रों ने डॉ. सौरभ बनर्जी के खिलाफ प्रदर्शन कर कार्रवाई की मांग की थी।


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें