फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पुलिस आवास निगम के अवर अभियंता एफआईआर, गोपनीय जांच में अघोषित संपत्ति का हुआ खुलासा

Wed, 29 Jul 2026 08:27 PM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

पुलिस आवास निगम के एक अवर अभियंता के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। गोपनीय जांच में वैध आय की तुलना में लगभग 40 लाख रुपये की अघोषित संपत्ति सामने आई। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर भ्रष्टाचार निवारण संगठन ने कार्रवाई शुरू की।
विज्ञापन
आर्थिक अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश पुलिस के भ्रष्टाचार निवारण संगठन ने पुलिस आवास निगम लिमिटेड ने अवर अभियंता जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने की एफआईआर दर्ज की है। उनके खिलाफ पुलिस आवास निगम के तत्कालीन प्रबंध निदेशक ने खुली जांच की संस्तुति की थी। जांच में उनके पास करीब 40 लाख रुपये की अघोषित संपत्ति का खुलासा होने पर यह कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन


एफआईआर के मुताबिक मूल रूप से औरैया एवं वर्तमान में कानपुर निवासी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव की संपत्तियों की गोपनीय जांच में सामने आया कि उनकी कुल वैध आय 1.38 करोड़ रुपये है, जबकि उन्होंने चल-अचल संपत्तियों को खरीदने और पारिवारिक भरण पोषण पर 1.77 करोड़ रुपये व्यय किए। इस तरह उनके पास 39.48 लाख रुपये की अघोषित आय का खुलासा हुआ।

इस संबंध में जब उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया तो वह कोई संतोषजनक जवाब अथवा दस्तावेज नहीं दे सके। इसके बाद उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का फैसला लिया गया। एसीओ के कानपुर सेक्टर के निरीक्षक द्वारा एफआईआर दर्ज कराई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें