फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: प्रदेश में चार जनवरी को प्रकाशित होगी अंतिम मतदाता सूची, 17 नवंबर को होगा प्रारूप सूची का प्रकाशन

Sun, 08 Nov 2026 07:51 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

Voter List in UP: यूपी में एसआईआर की प्रक्रिया के बाद 4 जनवरी 2027 को अंतिम सूची का प्रकाशन होगा। इस प्रक्रिया में कई चरण बाकी हैं। 
 
विज्ञापन
एसआईआर - फोटो : अमर उजाला GFX
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसएसआर)-2027 के तहत प्रदेश में मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। भारत निर्वाचन आयोग ने छह नवंबर को संशोधित कार्यक्रम को मंजूरी दे दी है। इसके तहत एकीकृत प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन अब 17 नवंबर को होगा। इसी दिन से दावे और आपत्तियां दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू होगी, जो 16 दिसंबर तक चलेगी।

विज्ञापन


मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से छह नवंबर को जारी पत्र में बताया गया है कि आयोग के संशोधित कार्यक्रम के मुताबिक मतदान केंद्रों के युक्तिकरण/पुनर्व्यवस्था की प्रक्रिया दो नवंबर तक पूरी की जानी थी, जिसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है। एकीकृत प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन 17 नवंबर को होगा। साथ ही मतदाताओं से दावे और आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। 

इनके निस्तारण की अंतिम तारीख 28 दिसंबर निर्धारित की गई है। इसके बाद अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन चार जनवरी 2027 को किया जाएगा। सीईओ कार्यालय ने सभी संबंधित अधिकारियों को आयोग के संशोधित कार्यक्रम की जानकारी देने और इसका व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए हैं। राजनीतिक दलों को भी संशोधित कार्यक्रम की लिखित जानकारी देने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये है संशोधित कार्यक्रम
- एकीकृत प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन : 17 नवंबर
- दावे एवं आपत्तियां : 17 नवंबर से 16 दिसंबर
- दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण : 28 दिसंबर तक
- अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन : 4 जनवरी 2027

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें