फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: बहराइच में अपराधियों और पुलिस की भीषण मुठभेड़, हिस्ट्रीशीटर को लगी गोली; तीन हुए गिरफ्तार

Mon, 19 Oct 2026 09:18 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच

सार

Encounter in Bahraich: इस मुठभेड़ में पुलिस ने मौके से एक तमंचा, एक खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस, एक अर्टिगा कार, पीली और सफेद धातु के जेवरात तथा नकदी बरामद की है।
विज्ञापन
बहराइच में मुठभेड़। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 खैरीघाट इलाके में रविवार देर रात चोरी के आरोपियों और पुलिस की मुठभेड़ हो गई। जवाबी कार्रवाई में हिस्ट्रीशीटर संभारी के पैर में गोली लगी। पुलिस ने उसे घायल अवस्था में हिरासत में लेकर अस्पताल पहुंचाया। मौके से उसके तीन साथियों को भी गिरफ्तार किया गया, जबकि दूसरी कार में सवार दो आरोपी पुलिस पर फायरिंग करते हुए भाग गए। उनकी तलाश में पुलिस की कई टीमें कांबिंग कर रही हैं।

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव के मुताबिक, रविवार की रात 12 बजे क्राइम ब्रांच की स्वॉट टीम और खैरीघाट पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि नानपारा-खैरीघाट रोड पर वैवाही मार्ग के पास कुछ संदिग्ध चोरी का सामान बेचने या चोरी की वारदात करने की फिराक में हैं। इस पर संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। इसी दौरान दो चारपहिया वाहनों से संदिग्ध आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो एक कार से उतरे आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लग गई।

इसके बाद पुलिस ने कार में सवार तीन अन्य आरोपियों को पकड़ लिया। दूसरी कार में सवार दो आरोपी फायरिंग करते हुए भाग निकले। घायल आरोपी की पहचान संभारी निवासी अरनवा टिकुरी, थाना खैरीघाट के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, वह थाने का हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ तीन दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन


पुलिस ने मौके से एक तमंचा, एक खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस, एक अर्टिगा कार, पीली और सफेद धातु के जेवरात तथा नकदी बरामद की है। गिरफ्तार अन्य आरोपियों की पहचान महेश चौहान और मोहित लाल निवासी अरनवा टिकुरी तथा अनिल विश्वकर्मा निवासी मिहींपुरवा रेलवे क्रॉसिंग, थाना मोतीपुर के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने बहराइच समेत अन्य जिलों में चोरी की कई घटनाओं में शामिल होने की बात बताई है। पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने घटनास्थल का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। मौके से भागे आरोपियों की तलाश और गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें