फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: एलडीए के 139 फ्लैटों पर त्योहारी छूट, इस तारीख से मिलेगा एक से दो लाख तक का लाभ; जानिए पूरी स्कीम

Sat, 05 Sep 2026 08:25 AM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला, अयोध्या

सार

लखनऊ विकास प्राधिकरण ने त्योहारी अवसर पर 139 चुनिंदा फ्लैटों के लिए विशेष छूट योजना शुरू की है। चार सितंबर से 14 सितंबर तक लागू इस योजना में फ्लैट की कीमत के अनुसार एक से दो लाख रुपये तक की छूट मिलेगी। इच्छुक खरीदार ऑनलाइन बुकिंग के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जो लोग शहर में अपना आशियाना बनाना चाह रहे हैं उन लोगों के लिए अच्छी खबर है। जन्माष्टमी एवं गणेश चतुर्थी के अवसर पर अपनी चार बहुमंजिला आवासीय योजनाओं के 139 फ्लैटों के लिए विशेष छूट लेकर आया है। इसमें फ्लैट खरीदने पर एक से दो लाख रुपये तक की छूट दी जाएगी। यह त्योहारी ऑफर चार सितंबर से 14 सितंबर तक के लिए ही है।

विज्ञापन


एलडीए वीसी ने बृहस्पतिवार को इस संबंध में आदेश जारी जारी कर दिया है। एलडीए वीसी प्रथमेश कुमार ने बताया कि यह छूट पहले आओ-पहले पाओ योजना में उपलब्ध चुनिंदा फ्लैटों पर मिलेगी। फ्लैट खरीदने के लिए आवेदक को ऑनलाइन बुकिंग करनी होगी। 

जो फ्लैट खाली हैं उनमें उनमें वन बीएचके, टू बीएचके और थ्री बीएचके के हैं। खरीदारों को जो छूट मिलेगी उसमें 20 लाख से 50 लाख रुपये तक के फ्लैट पर 01 लाख रुपये की छूट मिलेगी। वहीं, 50 लाख से 75 लाख रुपये कीमत के फ्लैट पर 1.5 लाख रुपये की छूट और 75 लाख रुपये से अधिक कीमत वाले फ्लैट पर 02 लाख रुपये की छूट प्रदान की जाएगी। आवेदन एलडीए की वेबसाइट ldalucknow.in पर होगा।

इन अपार्टमेंट में मिलेगी छूट

  • श्रवण अपार्टमेंट, कानपुर रोड योजना
  • सनराइज अपार्टमेंट (मृगशिरा), कानपुर रोड योजना
  • स्मृति अपार्टमेंट, कुर्सी रोड
  • पूर्वा अपार्टमेंट, कानपुर रोड
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें