फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: किसानों की खुशहाली से मजबूत होगी अर्थव्यवस्था, सीएम योगी बोले- बीज से बाजार तक सुविधाएं दे रही सरकार

Sat, 10 Oct 2026 12:51 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ

सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि किसानों की खुशहाली से उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी। उनके अनुसार, सरकार बीज, सिंचाई, न्यूनतम समर्थन मूल्य और किसान सम्मान निधि जैसी सुविधाएं दे रही है। वर्ष 2017 से मार्च 2026 तक 80 लाख से अधिक किसानों से धान खरीदकर 1,03,833 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया।

विज्ञापन
सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अन्नदाता किसान प्रदेश की अर्थव्यवस्था की ताकत और समृद्धि का आधार हैं। वर्ष 2017 के बाद उत्तर प्रदेश के कृषि क्षेत्र में हुए बदलावों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों को बीज से लेकर बाजार तक सुविधाएं उपलब्ध करा रही है। किसान के अधिकारों की रक्षा और उसकी खुशहाली सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने शनिवार को सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट कर कृषि क्षेत्र में हुए बदलावों और किसानों को मिल रही सुविधाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में प्रदेश की डबल इंजन सरकार किसानों को उन्नत बीज, सिंचाई सुविधाएं, न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) और प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ उपलब्ध करा रही है।

विज्ञापन
Trending Videos

कृषि विकास दर 8 से बढ़कर 18 प्रतिशत होने का दावा

मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में दशकों से लंबित सिंचाई परियोजनाओं को पूरा किया गया है। उनके अनुसार, देश के कुल खाद्यान्न उत्पादन में उत्तर प्रदेश का योगदान 21 प्रतिशत है। प्रदेश की कृषि विकास दर 8 प्रतिशत से बढ़कर 18 प्रतिशत हो गई है।

उन्होंने कहा कि दुग्ध, गन्ना और गेहूं उत्पादन के मामले में उत्तर प्रदेश देश में पहले स्थान पर है। मुख्यमंत्री के मुताबिक, वर्ष 2017 से मार्च 2026 के बीच प्रदेश में 80 लाख से अधिक किसानों से 519 लाख मीट्रिक टन से ज्यादा धान की खरीद की गई। इसके बदले किसानों को 1,03,833 करोड़ रुपये से अधिक का सीधा भुगतान किया गया। उन्होंने बताया कि किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने के लिए इस बार धान के न्यूनतम समर्थन मूल्य में 71 रुपये प्रति क्विंटल की वृद्धि भी की गई है।

 

विज्ञापन

किसान सम्मान निधि से मिल रहा लाभ

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वर्ष 2017 से पहले किसान कर्ज, बदहाली और बिचौलियों की समस्याओं से जूझते थे। अब किसानों को प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के माध्यम से सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। उन्होंने किसान सम्मान निधि और सिंचाई सुविधाओं को कृषि क्षेत्र में हुए बदलावों का महत्वपूर्ण हिस्सा बताया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अन्नदाता किसानों की मेहनत प्रदेश की आर्थिक प्रगति में अहम भूमिका निभाती है। सरकार का उद्देश्य किसानों को बेहतर सुविधाएं, उनकी उपज का उचित मूल्य और आर्थिक सुरक्षा उपलब्ध कराना है, ताकि कृषि क्षेत्र मजबूत हो और किसानों की समृद्धि बढ़े।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें