UP SI Recruitment Exam result: उत्तर प्रदेश पुलिस उपनिरीक्षक सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा के परिणाम को लेकर भ्रामक सूचना फैलाने वाले पर एफआईआर दर्ज की गई है।
उत्तर प्रदेश पुलिस उपनिरीक्षक सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा के परिणाम को लेकर सोशल मीडिया पर भ्रामक सूचना फैलाने पर एक्स हैंडल के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। केस यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने हुसैनगंज थाने में दर्ज कराया है।
विज्ञापन
बोर्ड के मुताबिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ‘SI Radha Paswan’ नाम के हैंडल और यूजर आईडी @Vardaan1430 से परीक्षा परिणाम के संबंध में एक भ्रामक पोस्ट किया गया। जो वायरल हो गया। इसमें फर्जी तरीके से भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी प्रसारित की गई, जिससे अभ्यर्थियों में भ्रम की स्थिति पैदा हो गई।
मामले का संज्ञान लेकर भर्ती बोर्ड ने तहरीर दी। हुसैनगंज पुलिस के मुताबिक आईटी एक्ट, फर्जी सूचना फैलाने समेत अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है। मामले में साइबर टीम को भी लगाया गया है, जिससे हैंडल यूजर को ट्रेस कर उस पर कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
बोर्ड की तरफ से चेतावनी भी जारी की गई है कि भर्ती प्रक्रिया प्रभावित करने, फर्जी सूचना फैलाने व अभ्यर्थियों को गुमराह करने का जो भी प्रयास करेगा उस पर बेहद सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं अभ्यर्थियों से अपील की है कि जो भी सूचना पता करनी हो वह भर्ती बोर्ड की वेबसाइट से ही लें।