फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी : सचिवालय कर्मियों की मदद से तैयार किए गए फर्जी नियुक्ति पत्र

Tue, 08 Sep 2020 04:22 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश पुलिस - फोटो : iStock
विज्ञापन

पीजीआई के वृंदावन कॉलोनी में बुधवार को हुई दुर्गेश यादव की हत्या के बाद नौकरी के नाम पर ठगी के मामले में बेहद सनसनीखेज तथ्य सामने आ रहे हैं। गिरोह से बरामद किए गए 60 से अधिक फर्जी नियुक्ति पत्र सचिवालय के असली नियुक्ति पत्र की कॉपी हासिल कर तैयार किए गए थे। इन पर संबंधित अफसरों के दस्तखत, नाम व पद की मुहर का गलत तरीके से इस्तेमाल किया गया।

विज्ञापन


इसे जारी कराने में दुर्गेश के गिरोह के गुर्गों ने सचिवालय के समीक्षा अधिकारी अजय यादव व अन्य कर्मचारियों का सहयोग लिया था। पुलिस इस मामले में सचिवालय के कुछ अधिकारियों व कर्मचारियों से पूछताछ करेगी। ये वे अफसर हैं जिनके नाम से नियुक्ति पत्र जारी किए गए हैं।

पुलिस का मानना है कि जल्द ही और भी नाम इस मामले में सामने आ सकते हैं। डीसीपी पूर्वी चारू निगम ने बताया कि पुलिस की गिरफ्त में आया सचिवालय का समीक्षा अधिकारी अजय यादव ही इसका मास्टरमाइंड है। हत्या व ठगी मामले में अब तक सात लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। ब्यूरो
विज्ञापन


इतने शातिर...असली जैसा दिखे इसलिए हासिल की सचिवालय के नियुक्ति पत्र की प्रति
प्रभारी निरीक्षक केके  मिश्रा के मुताबिक फर्जी नियुक्ति पत्र जारी कराने में दुर्गेश के गिरोह ने अजय यादव व अन्य सचिवालय कर्मचारियों का सहयोग लिया। किसी को शक न हो इसके लिए गिरोह ने सचिवालय से जारी होने वाले नियुक्ति पत्र की प्रति व मुहर हासिल की।

बैंक खातों की डिटेल खंगाल रही पुलिस
उन्होंने बताया किजालसाजों अजय यादव, मानवेंद्र, सोवेंद्र, अभय, संजीत, मृतक दुर्गेश यादव, आरोपी पलक ठाकुर, मनीष यादव के खातों के अलावा कॉल डिटेल मंगाई गई हैं। तीन अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस बिजनौर, एटा, फिरोजाबाद, फर्रुखाबाद में डेरा डाले हुए है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें