फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी : एक्सपायर ड्राइविंग लाइसेंस 30 सितंबर तक मान्य, परिवहन दस्तावेजों का नवीनीकरण कराने पर नहीं भरना होगा जुर्माना 

Thu, 17 Jun 2021 07:00 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

परिवहन मंत्रालय ने उन एक्सपायर परिवहन दस्तावेजों की मान्यता 30 सितंबर तक कर दी, जो 30 जून तक मान्य थे। यानी आप एक्सपायर ड्राइविंग लाइसेंस का 30 सितंबर तक नवीनीकरण करा सकते हैं। 
विज्ञापन
ड्राइविंग लाइसेंस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आपका ड्राइविंग लाइसेंस एक्सापायर हो गया था, जिसका 30 जून तक नवीनीकरण कराना अनिवार्य था। मगर लगभग डेढ़ माह तक ड्राइविंग लाइसेंस एवं वाहन संबंधी कार्य न होने के कारण आप परेशान थे। तो अब परेशान होने की जरूरत नहीं है। परिवहन मंत्रालय ने उन एक्सपायर परिवहन दस्तावेजों की मान्यता 30 सितंबर तक कर दी, जो 30 जून तक मान्य थे। यानी आप एक्सपायर ड्राइविंग लाइसेंस का 30 सितंबर तक नवीनीकरण करा सकते हैं। 

विज्ञापन


इस संबंध में परिवहन मंत्रालय के निदेशक डॉ. पीयूष जैन ने 17 जून को पुलिस महानिदेशक, प्रमुख सचिव (परिवहन) और परिवहन आयुक्त को सरकुलर भेज करके आदेश पर अमल करने का कहा है। इन परिवहन दस्तावेजों में प्रमुख रूप से ड्राइविंग लाइसेंस, पंजीयन प्रमाण पत्र, फिटनेस प्रमाण पत्र एवं वाहन परमिट शामिल हैं।
 
मंत्रालय ने परिवहन आयुक्त से यह कहा कि इस संबंध में प्रदेश की सभी प्रवर्तन इकाइयों को निर्देशित किया जाए, कि जांच के दौरान एक्सपायर ड्राइविंग लाइसेंस एवं परमिट पाए जाने पर कोई कार्रवाई नहीं की जाए, जिससे उनको परेशानी का सामना करना पड़े। 
विज्ञापन


उधर, परिवहन आयुक्त धीरज साहू ने बीते बुधवार को लोगों से अनुरोध किया वह आरटीओ में ड्राइविंग लाइसेंस सहित सभी काम करा सकते हैं। जिसमें ड्राइविंग लाइसेंस, परमिट, फिटनेस प्रमाण पत्र नवीनीकरण आदि के काम शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें