फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: स्वास्थ्य प्रमाणपत्र पर ही मिलेगी बोर्ड परीक्षा की ड्यूटी से छूट...शिक्षकों की तैयार हो रही सूची

Tue, 13 Jan 2026 07:50 PM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

लखनऊ में 18 फरवरी से शुरू हो रही यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए छह हजार शिक्षकों की ड्यूटी लगेगी। स्वास्थ्य प्रमाणपत्र पर ही ड्यूटी से छूट मिलेगी। 120 केंद्रों पर परीक्षा होगी। ड्यूटी चार्ट 20 जनवरी तक तैयार किया जाएगा और कंट्रोल रूम से निगरानी की जाएगी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की 18 फरवरी से शुरू हो रही यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए केंद्रों के निर्धारण के बाद अब शिक्षकों का ड्यूटी चार्ट तैयार हो रहा है। राजधानी के 120 केंद्रों पर होने वाली हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में करीब छह हजार शिक्षकों की ड्यूटी लगाई जाएंगी। 

विज्ञापन


ड्यूटी चार्ट के बाद मिलने वाली आपत्तियों का भी निस्तारण होगा। मुख्य चिकित्सा कार्यालय से जारी स्वास्थ्य प्रमाणपत्र के आधार पर ही शिक्षकों को ड्यूटी से छूट मिलेगी। जिला विद्यालय कार्यालय के अधिकारियों के अनुसार, यूपी बोर्ड परीक्षा में पिछले वर्ष की तरह इस बार भी 20 प्रतिशत अतिरिक्त शिक्षकों की ड्यूटी लगाई जाएंगी। विषम परिस्थितियों में इन शिक्षकों से काम लिया जाएगा। बोर्ड परीक्षा की ड्यूटी में राजकीय, अनुदानित और निजी माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों को भी शामिल किया गया है।

विद्यालयों से मिली शिक्षकों की संख्या के आधार पर ड्यूटी चार्ट तैयार किया जा रहा है। ड्यूटी चार्ट के दौरान शिक्षकों की उपस्थिति, विषय व अन्य बिंदुओं की जांच की जा रही है। कार्यालय के अधिकारियों के अनुसार 20 जनवरी तक शिक्षकों का ड्यूटी चार्ट तैयार करने की तैयारी है। शिक्षकों की ड्यूटी विषम परिस्थितियों में ही हटाई जाएगी। पूरी ईमानदारी के साथ ड्यूटी हो, इसके लिए कंट्रोल रूम से निगरानी भी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें