आबकारी विभाग ने शराब के दामों में बढ़ोतरी का खंडन किया है। अपर मुख्य सचिव आबकारी संजय आर भूसरेड्डी ने कहा कि 90 एमएल की बोतल या टेट्रा पैक के लिए पहले कोई व्यवस्था ही नहीं थी।
आबकारी विभाग ने शराब के दामों में बढ़ोतरी का खंडन किया है। अपर मुख्य सचिव आबकारी संजय आर भूसरेड्डी ने कहा कि 90 एमएल की बोतल या टेट्रा पैक के लिए पहले कोई व्यवस्था ही नहीं थी। उन्होंने बताया कि यूपी में पहली बार 90 एमएल की बोतल या टेट्रा पैक में शराब बेचने की अनुमति दी गई है।
विज्ञापन
उसके ऊपर कोविड सेस का निर्धारण किया गया है। 90 एमएल से अधिक की बोतल पर कोविड सेस पहले से निर्धारित है। उसी अनुपात में पहली बार जो 90 एमएल की बोतल में शराब बेचने की जो अनुमति दी गई है उस पर 10 रुपये का अनुपातिक कोविड सेस निर्धारित किया गया। ऐसे में ना तो शराब के दाम बढ़े हैं और ना घटे हैं।