मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भूतपूर्व सैनिकों को समूह-'ख' के पदों पर पांच प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण दिए जाने से संबंधित प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इस प्रस्ताव पर अमल के लिए अब यूपी लोक सेवा अधिनियम-1993 की धारा (1) खण्ड (एक-क) में संशोधन की कार्रवाई की जाएगी।