मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भूतपूर्व सैनिकों को समूह-'ख' के पदों पर पांच प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण दिए जाने से संबंधित प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इस प्रस्ताव पर अमल के लिए अब यूपी लोक सेवा अधिनियम-1993 की धारा (1) खण्ड (एक-क) में संशोधन की कार्रवाई की जाएगी।
मालूम हो कि भूतपूर्व सैनिक लंबे समय से समूह ख के पदों पर पांच प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण की मांग कर रहे थे। कार्मिक विभाग इस प्रस्ताव पर अमल की कार्रवाई कराएगा मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से प्रस्ताव को मंजूरी दिए जाने की जानकारी साझा की गई है।