फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: 7.4 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ इटावा रहा प्रदेश में सबसे ठंडा, मौसम विभाग ने जारी किए पूर्वानुमान

Thu, 27 Nov 2025 07:48 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

Weather in UP: यूपी के मौसम में ठंडक बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में एक बार फिर से प्रदेश में पूर्वा हवाएं चलेंगी।
विज्ञापन
प्रदेश में लगातार बढ़ रही है ठंडक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के माैसम में फिर से बदलाव की आहट है। शुक्रवार से यूपी में एक बार फिर से हवा का रुख बदलने वाला है । पछुआ हवाओं के असर से गिर रहे पारे पर एक बार फिर लगाम लगने वाली है। माैसम विभाग का कहना है कि यूपी में एक के बाद एक लगातार दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। 
विज्ञापन


इसके असर से शुक्रवार से प्रदेश में कहीं दक्षिण-पश्चिमी तो कहीं पुरवाई मिश्रित हवाएं चलेंगी। साथ ही आंशिक ताैर पर बादलों की आवाजाही दिखेगी और अगले तीन दिनों में दिन व रात के पारे में लगभग 2 डिग्री की बढ़त आएगी। तीन दिन प्रदेश में घने कोहरे से राहत रहेगी।

बृहस्पतिवार को सुबह आगरा, बरेली, वाराणसी, लखनऊ, अमेठी, कानपुर और प्रयागराज में हल्का कोहरा छाया रहा। इटावा 7.4 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ सबसे ठंडा रहा। वहीं मेरठ में 7.5 डिग्री, बाराबंकी में 8 डिग्री और कानपुर शहर में 8.4 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमाप रहा।
विज्ञापन



 
विज्ञापन

प्रदेश में बढ़ेगा तापमान, कुछ जगह हल्का कोहरा

आंचलिक माैसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हवा की दिशा बदलने और बादल छाए रहने के कारण प्रदेश में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोत्तरी दर्ज की जा रही है। अगले 2–3 दिनों में तापमान लगभग 2 डिग्री सेल्सियस बढ़ सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें