हादसों में कमी लाने के लिए राज्य सरकार ने खास डिजाइन की सड़कें बनवाने का फैसला किया है। इसके लिए पीडब्ल्यूडी के इंजीनियरों को केंद्रीय सड़क अनुसंधान संस्थान के विशेषज्ञों से 27-28 जनवरी को विशेष प्रशिक्षण दिलाया जाएगा।
राज्य सरकार ने सड़क हादसों और इनमें मरने वाले व्यक्तियों की संख्या में कमी लाने के लिए सड़क सुरक्षा नीति लागू की है।
इसके तहत सड़कों यात्रा को अधिक से अधिक सुरक्षित बनाने का काम किया जाएगा। मुख्य सड़कों के बराबर में सर्विस लेन के साथ ही पैदल व साइकिल से चलने वालों के लिए अलग-अलग ट्रैक बनाया जाएगा।