फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: ऊर्जा मंत्री की चेतावनी, अमर्यादित आचरण पर होगी सख्त कार्रवाई; नहीं बर्दाश्त होगी कटौती और लो-वोल्टेज

Sun, 27 Jul 2025 10:30 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ

सार

Power crisis in UP: यूपी में चल रहे बिजली संकट के बीच ऊर्जा मंत्री ने बिजली कर्मियों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा है कि किसी भी दशा में अर्मादित व्यवहार बर्दाश्त नहीं होगा। 
विज्ञापन
ऊर्जा मंत्री ने दी सख्त चेतावनी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने कहा कि अमर्यादित आचरण करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। अब पॉवर कॉरपोरेशन के अध्यक्ष से लेकर निचले स्तर तक के हर अधिकारी की जिम्मेदारी तय की जाएगी। प्रदेश के विकास में बाधा बन रहे कार्मिकों की मनमानी नहीं चलने दी जाएगी।

विज्ञापन


जारी बयान में ऊर्जा मंत्री ने कहा कि उपभोक्ता से अमर्यादित भाषा में बातचीत करने वाले बस्ती के अधीक्षण अभियंता प्रशांत सिंह को निलंबित कर दिया गया है। प्रशांत सिंह को वाराणसी के अधीक्षण अभियंता कार्यालय से संबद्ध किया गया है। आगे भी इस तरह का व्यवहार करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उपभोक्ता से अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने, शिकायतों का निस्तारण न कराने तथा कर्तव्यों एवं उत्तरदायित्वों में घोर लापरवाही बरतने वालों को चिह्नित किया जाएगा और उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। प्रदेश सरकार ‘उपभोक्ता देवो भवः’ की नीति को सर्वोपरि रखते हुए कार्य कर रही है।

अब नहीं चलेगी बहानेबाजी
सरकार की मंशा सभी उपभोक्ताओं को निर्धारित शेड्यूल के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण एवं अनवरत विद्युत आपूर्ति देना है। इसमें किसी भी प्रकार की बहानेबाजी अब नहीं चलेगी। उन्होंने कहा कि अब लो वोल्टेज, बार-बार ट्रिपिंग, शटडाउन व अनावश्यक बिजली कटौती बर्दाश्त नहीं की जाएगी। तीन वर्षों से विद्युत व्यवस्था में सुधार के लिए 26 हजार करोड़ रुपये से अधिक के कार्य कराए गए हैं। कुछ कार्मिकों की संवेदनहीनता और लापरवाही की बदौलत विद्युत विभाग के साथ प्रदेश सरकार की बदनामी हो रही। प्रदेश के विकास व उपभोक्ताओं के हितों के दृष्टिगत अब यह सब स्वीकार नहीं होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें