फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: बिजली के निजीकरण के खिलाफ देशभर के बिजलीकर्मी कल हड़ताल पर, 27 लाख कर्मचारी होंगे शामिल; होगा ये असर

Tue, 08 Jul 2025 07:25 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

UP electricity workers strike: यूपी में बिजली के निजीकरण के खिलाफ यूपी सहित देशभर के बिजलीकर्मी नौ जुलाई को हड़ताल करेंगे। करीब 27 लाख लोगों के इसमें शामिल होने की संभावना है। 
विज्ञापन
यूपी में बिजली व्यवस्था। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी में बिजली के निजीकरण के खिलाफ यूपी सहित देशभर के बिजलीकर्मी कल एक दिन की सांकेतिक हड़ताल करेंगे। इस हड़ताल में प्रदेश से करीब एक लाख बिजलीकर्मी शामिल होंगे। पूरे देश से करीब 27 लाख कर्मचारी इस हड़ताल का हिस्सा बनेंगे। हालांकि इस हड़ताल से सेवाओं पर किसी प्रकार का असर नहीं पड़ेगा। बिजली से जुड़ी सेवाएं सुचारू रूप से चलती रहेंगी। 

विज्ञापन


 नेशनल कोऑर्डिनेशन कमेटी ऑफ़ इलेक्ट्रिसिटी इंप्लाइज एंड इंजीनियर्स के आह्वान पर यह हड़ताल बुलाई गई है। इस राष्ट्रव्यापी हड़ताल के साथ उप्र के एक लाख से अधिक बिजली कर्मचारी, संविदा कर्मी ,जूनियर इंजीनियर और अभियंता पूरे दिन कार्यालयों / कार्य स्थल के बाहर आकर व्यापक विरोध प्रदर्शन करेंगे। इसकी तैयारी शुरू हो गई है।

प्रदेश के सभी जिलों में इस सांकेतिक हड़ताल का असर देखने को मिलेगा। मालूम हो कि प्रदेश के बिजलीकर्मी लगातार बिजली के निजीकरण के खिलाफ महापंचायत और हड़ताल कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें