फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: प्रदेश के दो अधिकारियों को चुनाव आयोग ने हटाया, हटाए गए फिरोजाबाद के एडीएम अभिषेक सिंह

Mon, 27 May 2024 05:09 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

चुनाव आयोग ने प्रदेश के दो अधिकारियों को उनकी वर्तमानी तैनाती से हटा दिया है। इसमें से एक फिरोजाबाद के एडीएम अभिषेक सिंह हैं।
विज्ञापन
मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चुनाव आयोग ने प्रदेश के दो अधिकारियों को उनकी वर्तमानी तैनाती से हटा दिया है। इसमें से एक फिरोजाबाद के एडीएम अभिषेक सिंह हैं। ऐसी खबरें हैं कि उनके खिलाफ शिकायत के बाद आयोग की तरफ से यह कार्रवाई हुई है। 7 मई को फिरोजाबाद में चुनाव हुए थे। उनसे जुड़ी शिकायतें चुनाव के दौरान की ही हैं। अभिषेक सिंह के अलावा फिरोजाबाद में तैनात एक सीओ का तबादला भी किया गया है। अभिषेक सिंह को हटाने का आदेश नियुक्ति विभाग को प्राप्त हो गया है। यूपी के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि शीघ्र ही इन दोनों पदों पर नए अधिकारियों की तैनाती कर दी जाएगी।
विज्ञापन


मालूम हो कि आचार संहिता के दौरान तबादलों का अधिकार सिर्फ चुनाव आयोग को है। यूपी सहित पूरे देश में चार चरणों में चुनाव हो रहा है। एक जून को अंतिम चरण का मतदान होना है। वोटों की गिनती चार जून को होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें