पहले चरण के उम्मीदवारों में बड़ी संख्या में पढ़े लिखे उम्मीदवार मैदान में है। 615 में से 304 उम्मीदवार ऐसे हैं जिनकी शैक्षिक योग्यता स्नातक या उससे अधिक है। जबकि 239 प्रत्याशी ऐसे हैं जिनकी शैक्षिक योग्यता 5वीं पास से लेकर 12वीं पास तक है। सात उम्मीदवार डिप्लोमा धारी हैं। 38 उम्मीदवार साक्षर और 15 उम्मीदवार ने खुद को निरक्षर बताया है।
पहले चरण में 74 महिलाएं भी मैदान में
पहले चरण में कुल 74 महिला उम्मीदवार मैदान में हैं। इसमें कांग्रेस ने सबसे अधिक 16 उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है। जबकि भाजपा और आम आदमी पार्टी ने सात-सात महिलाओं को पत्याशी बनाया है। बसपा ने चार, सपा और रालोद ने दो-दो महिला प्रत्याशी मैदान में उतारे हैं।
आधे से अधिक उम्मीदवार पचास साल से कम उम्र के
पहले चरण में आधे से अधिक उम्मीदवार 50 साल से कम उम्र के हैं। इसमें 25 से 30 साल की उम्र के 61, 31 से 40 साल उम्र के 153 और 41 से 50 साल की उम्र के 189 उम्मीदवार हैं। 51 से 60 साल उम्र के 139, 61 से 70 साल उम्र के 68 और इससे अधिक उम्र के 5 प्रत्याशी मैदान में हैं।
आपराधिक छवि के टॉप टेन प्रत्याशी
नाम- विधानसभा सीट का नाम- दल
योगेश वर्मा-हस्तिनापुर सुरक्षित, मेरठ- सपा
मनिंदर पाल-सिवाल खास, मेरठ- भाजपा
अतुल प्रधान-सरधना, मेरठ- सपा
नाहिद हसन-कैराना, शामली-सपा
अमित जानी-सिवालखास, मेरठ-एआईएफबी
मोहम्मद सलमान इम्तियाज-अलीगढ़-कांग्रेस
असलम अली-धौलाना, हापुड़-सपा
रामनाथ सिंह सिकरवार-खेरागढ़, आगरा-कांग्रेस
बाबू लाल-फतेहपुर सिकरी, आगरा-भाजपा
अमित अग्रवाल-मेरठ कैंट-भाजपा
सबसे अमीर टॉप टेन प्रत्याशी
नाम-विधानसभा क्षेत्र-दल- कुल संपत्ति
अमित अग्रवाल-मेरठ कैंट-भाजपा- 148 करोड़
एसके शर्मा-मथुरा- बसपा- 112 करोड़
राहुल यादव-सिंकराबाद, बुलंदशहर-सपा- 100 करोड़
सहेंद्र सिंह रमाला-छपरौली, बागपत-भाजपा-84 करोड़
करतार सिंह भड़ाना-खतौली, मुजफ्फरनगर-बसपा-60 करोड़
रानी प्रकाश सिंह-बाह, आगरा- भाजपा-58 करोड़
जफर आलम-अलीगढ़-सपा-46 करोड़
अमरपाल-साहिबाबाद, गाजियाबाद-सपा-35 करोड़
संगीत सिंह सोम-सरधना, मेरठ-भाजपा-33 करोड़
मोहम्मद युनुस-छपरौली, बागपत-कांग्रेस-32 करोड़