लखनऊ में आयोजित मायावती की रैली में एक वृद्ध की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, राम प्रकाश रैली में शामिल होने के लिए बस से अपने व अन्य साथियों के साथ आए थे।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
लखनऊ में आयोजित मायावती की रैली में एक वृद्ध की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, फतेहपुर सीकरी स्थित महुअर के रहने वाले राम प्रकाश (60) बृहस्पतिवार को मायावती की रैली में शामिल होने के लिए बस से अपने भाई सुख राम व अन्य साथियों के साथ लखनऊ आए थे।
विज्ञापन
सुबह 8:30 बजे मानक नगर इलाके में बस से उतर कर जैसे ही पैदल रैली में शामिल होने के लिए जा रहे थे, तभी अचानक वह चक्कर खाकर गिर पड़े। उन्हें इलाज के लिए लोक बंधु अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत्यु घोषित कर दिया। उनके परिवार में पत्नी रामदुलारी दो बेटी दो बेटे हैं।