फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: फरवरी के दूसरे सप्ताह के बाद से बढ़ा गर्मी का असर, 20 फरवरी से बारिश का अनुमान, जारी हुआ ये अलर्ट

Sun, 16 Feb 2025 07:55 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

Weather Forecast: यूपी में मौसम गर्म हो रहा है। फरवरी के दो सप्ताह बीतने के बाद ही गर्मी का अहसास होना शुरू हो गया है। आने वाले दिनों के लिए मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी किया है। 

 
विज्ञापन
यूपी में बदला मौसम। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीते दो दिनों तक प्रदेश में तेज गति से पछुआ हवाएं चलने से भले ही मौसम नरम पड़ा हो लेकिन, हवा की रफ्तार थमने से एक बार फिर गर्मी बढ़ने लगी है। इसी का नतीजा रहा कि रविवार को सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान वाराणसी 31.0 व प्रयागराज 31.8 डिग्री सेल्सियस रहा और यह सबसे गर्म शहर रहे। मौसम विभाग की माने तो अभी तापमान और बढ़ेगा। आगामी बीस फरवरी को पश्चिम यूपी के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की भी संभावना जताई गई है।

विज्ञापन


फरवरी माह में इस बार प्रदेश के विभिन्न जिलो में तापमान में वृद्धि देखने को मिल रही है। ऐसे में आने वाले दिनों में गर्मी और उमस में और इजाफा हो सकता है। खासकर फरवरी महीने के अंत में, जो सामान्यतः ठंड का मौसम होता है, लेकिन इस बार तापमान अधिक दर्ज किया जा रहा है। यह स्थिति समय से पहले गर्मी की शुरुआत का संकेत है। 

यदि मौसम इसी तरह रहा तो बढ़ती गर्मी और उमस से सड़क मार्गों पर ट्रैफिक में रुकावटें हो सकती हैं, और लोग अधिक गर्मी से परेशान हो सकते हैं। गर्म हवाओं के कारण सड़क पर यात्रा करना थका देने वाला हो सकता है, खासकर दोपहर के समय में लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। गर्मी का असर बढ़ने से फरवरी माह में ही घरों व कार्यालय में पंखा व एसी का इस्तेमाल होने लगा है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक रविवार को प्रदेश के ज्यादातर इलाको में पछुआ हवाओं की गति लगभग थम गई है। इसी के चलते तापमान लगातार बढ़ रहा है। आने वाले तीन-चार दिनो तक इसी तरह का मौसम रहने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन जिलों में बढ़ रहा तापमान

प्रदेश के विभिन्न जिलो के तापमान में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। रविवार को सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान वाराणसी 31.0 व प्रयागराज 31.8 डिग्री सेल्सियस रहा। इसी तरह हमीरपुर 30.6, आगरा 29.0, लखनऊ 29.5, कानपुर 29.6 व गोरखपुर में 26. 8 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा। इसी तरह मुरादाबाद में सबसे कम अधिकतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें