फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: जौहर विश्वविद्यालय के 38 भवनों पर ईडी करेगी कार्रवाई, सरकारी धन से निर्माण के आरोपों की जांच लगभग पूरी

Fri, 23 Oct 2026 11:14 AM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

रामपुर के जौहर विश्वविद्यालय के 38 भवनों पर सरकारी धन के कथित इस्तेमाल के मामले में ईडी कार्रवाई की तैयारी कर रही है। जांच लगभग पूरी हो चुकी है। एजेंसी पूर्व मंत्री आजम खां के करीबी अनवर से पूछताछ करेगी। आयकर विभाग के मूल्यांकन में भवनों की कीमत करीब 494 करोड़ रुपये आंकी गई थी।
विज्ञापन
रामपुर स्थित जौहर विश्वविद्यालय - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामपुर के जौहर विश्वविद्यालय में सरकारी विभागों के बजट से बने भवनों को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) जल्द जब्त करेगा। ईडी ने इस प्रकरण की जांच तकरीबन पूरी कर ली है जिसके बाद विश्वविद्यालय के 38 भवनों पर कार्रवाई की तलवार लटकने लगी है। 

विज्ञापन


ईडी पूर्व मंत्री आजम खां के करीबी अनवर से शुक्रवार को पूछताछ भी करेगा। उस पर डमी फर्म ए एंड एस एसोसिट्स बनाकर विश्वविद्यालय के भवनों के निर्माण के लिए मिली रकम को चंदे के रूप में जौहर ट्रस्ट को देने का आरोप है।

बता दें कि ईडी ने इस प्रकरण में पूर्व मंत्री आजम खां समेत कई आरोपियों के खिलाफ रामपुर में एक और एफआईआर दर्ज कराई थी जिसमें सरकारी विभागों के धन से जौहर विश्वविद्यालय के भवनों का निर्माण कार्य कराने और जौहर ट्रस्ट को चंदा देने के आरोप लगाए गए थे। 

 

विज्ञापन
Trending Videos

कमिश्नर के पास अपील में जाने के बाद लंबित

अब ईडी प्रिवेंशन ऑफ मनी लांड्रिंग एक्ट के तहत इन भवनों को जब्त करने की कवायद में जुटा है। इसके लिए पूर्व में दर्ज केस में नई एफआईआर को भी शामिल किया गया है। इस प्रकरण में मुरादाबाद के डीएम ने भी सरकारी धनराशि से बने भवनों को ध्वस्त करने का आदेश दिया था। बाद में यह मामला मुरादाबाद के कमिश्नर के पास अपील में जाने के बाद लंबित है।

 

विज्ञापन

आयकर की जांच में भी खुलासा

इससे पहले आयकर विभाग ने भी अपनी जांच में विश्वविद्यालय के भवनों के निर्माण में सरकारी विभागों का बजट इस्तेमाल किए जाने का खुलासा किया था। दरअसल जौहर ट्रस्ट ने विश्वविद्यालय के भवनों के निर्माण में करीब 45 करोड़ रुपये खर्च होने का दावा किया था, जबकि आयकर विभाग द्वारा मूल्यांकन कराने पर इनकी कीमत करीब 494 करोड़ रुपये पाई गई थी। इस प्रकरण में आयकर विभाग ट्रस्ट से 500 करोड़ रुपये से अधिक टैक्स की रकम वसूल सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें