फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: अब ईडी करेगी रिटायर एआरटीओ ललित कुमार की काली कमाई की जांच, दर्ज होगा मनी लॉन्ड्रिंग का केस

Sun, 12 Jul 2026 10:16 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

Lalit Kumar property: ईडी के अधिकारी ललित कुमार और उनके परिजनों के बैंक खातों की भी जांच करेंगे। इसका उद्देश्य मनी लॉन्ड्रिंग के सुबूत जुटाना है।
विज्ञापन
आगरा के पूर्व ARTO ललित कुमार - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विजिलेंस के छापे में परिवहन विभाग के रिटायर एआरटीओ ललित कुमार की 35 करोड़ रुपये की काली कमाई का खुलासा हुआ है। इसके बाद प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने जांच शुरू कर दी है। ईडी ने विजिलेंस के अधिकारियों से ललित कुमार के खिलाफ जुटाए गए सबूतों और संपत्तियों की जानकारी मांगी है। ईडी इस मामले में जल्द प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत केस दर्ज करने की तैयारी में है। इसके बाद ललित कुमार की संपत्तियों को जब्त किया जाएगा।

विज्ञापन


विजिलेंस द्वारा मारे गए छापों में बड़े पैमाने पर काली कमाई के सुराग मिले हैं। ईडी ने विजिलेंस से ललित कुमार के खिलाफ दर्ज एफआईआर की प्रति भी मांगी है। इसमें उनकी वैध आय और चल-अचल संपत्तियों पर किए गए व्यय की जानकारी है। विजिलेंस की जांच में ललित कुमार की अघोषित आय पूर्व की जांच से 35 गुना अधिक पाई गई। इसके बाद आयकर विभाग और ईडी सक्रिय हो गए हैं।

 ईडी के अधिकारी ललित कुमार और उनके परिजनों के बैंक खातों की भी जांच करेंगे। इसका उद्देश्य मनी लॉन्ड्रिंग के सबूत जुटाना है। विजिलेंस की जांच से पता चला है कि ललित कुमार ने अधिकतर संपत्तियों को खरीदने के लिए बैंक के जरिये भुगतान किया था। इसके अलावा बड़ी धनराशि नकदी के रूप में भी दी गई थी। जिन जगहों पर ललित ने संपत्तियां खरीदी हैं, उनका बाजार मूल्य भी पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन


विजिलेंस दर्ज करेगा बयान
विजिलेंस ललित कुमार को इस हफ्ते नोटिस भेजकर तलब करेगा। उनसे गोमतीनगर स्थित विजिलेंस मुख्यालय में जांच अधिकारी पूछताछ करेंगे। उनके ठिकानों से मिली करोड़ों रुपये की चल-अचल संपत्तियों के बारे में बयान दर्ज किया जाएगा। विजिलेंस ने कई अन्य जिलों में भी उनकी संपत्तियों का पता लगाने के लिए उप निबंधक कार्यालयों को पत्र लिखा है। इन पत्रों का जवाब इसी सप्ताह मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें