फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: ईडी ने की जेवीएल एग्रो से जुड़ी 3.94 करोड़ की संपत्ति की कुर्क, अब तक 882 करोड़ की संपत्ति अटैच

Sat, 18 Jul 2026 10:57 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

जांच में सामने आया कि कंपनी के प्रमोटर सत्य नारायण झुनझुनवाला और उनके सहयोगियों ने रूप से सुनियोजित साजिश के तहत बैंकों के कंसोर्टियम को 1970 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान पहुंचाया।
विज्ञापन
- फोटो : ED
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

1970 करोड़ रुपये के बैंक घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने बड़ी कार्रवाई की है। ईडी के प्रयागराज स्थित सब जोनल कार्यालय ने जेवीएल एग्रो इंडस्ट्रीज लिमिटेड (जेवीएल एग्रो) और उससे जुड़े लोगों की करीब 3.94 करोड़ रुपये मूल्य की चल और अचल संपत्तियां कुर्क की हैं।

ईडी की जांच में सामने आया कि कंपनी के प्रमोटर सत्य नारायण झुनझुनवाला और उनके सहयोगियों ने रूप से सुनियोजित साजिश के तहत बैंकों के कंसोर्टियम को 1970 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान पहुंचाया। आरोप है कि कंपनी के धन को परिवार के सदस्यों, रिश्तेदारों और उनसे जुड़ी कंपनियों व फर्जी संस्थाओं के माध्यम से दूसरी जगह भेजकर निजी लाभ के लिए इस्तेमाल किया गया।

विज्ञापन


जांच में ईडी ने पीएमएलए की धारा-17 के तहत सत्य नारायण झुनझुनवाला और अन्य से जुड़े 13 ठिकानों पर तलाशी भी ली थी। इससे पहले जारी दो अस्थायी कुर्की आदेशों के तहत 878.67 करोड़ रुपये की संपत्तियां अटैच की जा चुकी हैं। मामले में विशेष पीएमएलए अदालत आरोपपत्र का संज्ञान ले चुकी है।

ईडी के मुताबिक अब तक अपराध से अर्जित आय करीब 1972 करोड़ रुपये आंकी गई है। कार्रवाई के बाद इस मामले में कुल कुर्क संपत्तियों का मूल्य बढ़कर 882.61 करोड़ रुपये हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें