फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: यूपी की अमोलिका और समृद्धि की जोड़ी दूसरे दौर में

विज्ञापन
एक्शन में यूपी की अमोलिका और समृद्धि सिंह की जोड़ी।
विज्ञापन
खनऊ। यूपी की अमोलिका सिंह सिसोदिया और समृद्धि सिंह ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप के महिला युगल में जीत से आगाज किया। इसके अलावा मणिपुर की प्रिया कोंजेंगबाम के साथ जोड़ी बनाकर उतरीं यूपी की श्रुति मिश्रा ने जीत के साथ दूसरे दौर में प्रवेश किया।
विज्ञापन

पुरुष युगल में गैर वरीय भारतीय जोड़ी साई प्रतीक के और रूबन कुमार ने आठवीं वरीय इंग्लैंड की जोड़ी को हराकर बड़ा उलटफेर किया। पुरुष युगल की तीसरी वरीय भारतीय जोड़ी हरिहरन व एमआर अर्जुन सहित अन्य भारतीय जोड़ियों ने भी जीत दर्ज की। यूपी बैडमिंटन अकादमी में मंगलवार को क्वालीफायर मुकाबलों के बाद महिला युगल और पुरुष युगल के पहले दौर के 24 मुकाबले खेले गए। महिला युगल के पहले दौर में अमोलिका और समृद्धि सिंह की उत्तर प्रदेश की जोड़ी ने हमवतन नयना एस ओएसिस व वर्षिनी विश्वनाथन को आसान मुकाबले में 21-13, 21-11 से पराजित किया।
इसी वर्ग में यूपी की श्रुति मिश्रा और मणिपुर की प्रिया कोंजेंगबाम की जोड़ी ने भारत की साक्षी गहलावत व दिव्या आर बालासुब्रह्मण्यम को 21-10, 21-7 से हराकर अगले दौर में जगह बनाई। पुरुष युगल में तीसरी वरीय भारतीय जोड़ी हरिहरन और एमआर अर्जुन ने अभिनाश मोहंती व आयुष पटनायक को 21-13, 21-23, 21-9 से हराया।
विज्ञापन

दिन का बड़ा उलटफेर गैर वरीय भारतीय जोड़ी साई प्रतीक के और रूबन कुमार ने किया। उन्होंने आठवीं वरीय इंग्लैंड के एलेक्स ग्रीन व जैक रस को 17-21, 22-20, 21-19 से हराया। प्रतियोगिता के महिला युगल में भारत की अदिति भट्ट व श्रवाणी वालेकर ने रितिका ठाकेर और उत्तर प्रदेश की सोनाली सिंह की जोड़ी को 21-15, 18-21, 21-11 से पराजित करते हुए अगले दौर में जगह बनाई। अन्य मुकाबलों के तहत महिला युगल में छठी वरीय मलयेशिया की लो ज़ी यू व नोराकिला मैसराह रामदान ने भारत की जेनिथ अबेगिल व तारिणी सूरी को तथा तीसरी वरीय यूक्रेन की पोलिना बुह्रोवा व येव्हेनिया कांतमिर ने थाईलैंड की ओरनिचा जोंगसाथापोर्नपार्न व सबरीना सोफिता वेडलर को 21-16, 21-18 से मात दी।

क्वालिफायर मुकाबलों की तस्वीर साफ
प्रतियोगिता के पुरुष एकल में जापान के कू तकाहाशी, भारत के शाश्वत दलाल व प्रणय शेट्टीगर और इंडोनेशिया के चिको ऑरा द्वी वारदोयो ने मुख्य ड्रॉ में जगह बनाई। महिला एकल में थाईलैंड की यातावीमिन केटक्लिंग, भारत की तन्वी पात्री व सूर्या चरिश्मा तामिरी और इंडोनेशिया की मुतियारा आयु पुस्पितासारी ने क्वालिफाई किया। पुरुष युगल में मलयेशिया के लाउ यी शेंग-ली यी बो तथा भारत के सूरज गोआला-निकोलस नाथन राज, आर्य ठाकोर-ध्रुव ठाकोर और आशिथ सूर्या-गणेश विट्टलजी ने मुख्य ड्रॉ में प्रवेश किया।
महिला युगल में भारत की रश्मि गणेश-अमृता प्रमुथेश, दीया भीमैया-बारुनी पार्श्वल, नेयसा करियप्पा ए.-प्रवंधिका राघवन और रुचि चहल-लक्षिता जागलान ने क्वालिफाई किया। मिश्रित युगल में मलयेशिया के ली यी बो-हाउ यिन जुआन, इंडोनेशिया के मुहम्मद नवाफ खोइरियांश्याह-इंदाह काह्या सारी जमील तथा भारत के मिथिलेश पी. कृष्णन-वर्णा प्रभुआनंद और दिव्यम अरोड़ा-श्रावणी वालेकर मुख्य ड्रॉ में पहुंचे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें