फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: सीमा पर तनाव के चलते प्रदेश में पुलिसकर्मियों की छुट्टी रद्द, अवकाश पर चल रहे कर्मी तुरंत करेंगे ज्वाइन

Sat, 10 May 2025 05:50 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

Police holidays cancelled in UP: भारत-पाकिस्तान की सीमा पर चल रहे तनाव को देखते हुए प्रदेश में सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियां तत्काल प्रभाव से रद्द कर दी गई हैं। 
विज्ञापन
यूपी पुलिस की छुट्टियां हुईं रद्द। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव को देखते हुए लखनऊ पुलिस सुरक्षा को लेकर सख्त हो गई है। शुक्रवार को कई इलाकों में पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। उधर, पुलिस आयुक्त अमरेंद्र कुमार सेंगर ने पुलिसकर्मियों की छुट्टी रद्द कर दी है। संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था ने शुक्रवार को अवकाश निरस्त करने के निर्देश जारी किए।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि विशेष परिस्थितियों को छोड़कर सभी अवकाश तत्काल प्रभाव से रद्द किए गए हैं। वहीं, पहले से जो पुलिसकर्मी अवकाश पर थे, उन्हें तत्काल जॉइन करने के लिए कहा गया है। खास परिस्थितियों में संबंधित पुलिस उपाआयुक्त ही अवकाश स्वीकृत करेंगे।
 

बनाए जा रहे चेकपोस्ट और बंकर

पुलिस सुरक्षा के इंतजाम भी कर रही है। संवेदनशील इलाकों, हाईवे व मुख्य मार्गों पर बेरिकेडिंग लगाई जा रही है। पुलिसकर्मियों को हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार किया गया है। कुछ हाईवे पर पुलिस चेकपोस्ट और बंकर बना रही है, ताकि आपातकालीन स्थिति में लोगों को मदद पहुंचाई जा सके। शुक्रवार को हजरतगंज, चारबाग, डालीबाग, गोमतीनगर, पॉलीटेक्निक चौराहा समेत कई इलाकों में पुलिस ने सदिग्धों की चेकिंग की। भीड़भाड़ वाले इलाकों में टीम गश्त करती नजर आई। पुराने लखनऊ में जुमे की नमाज को देखते हुए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था थी। पुलिस और पीएसी के जवान मुस्तैद रहे।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर भी नजर

पुलिस की टीमें सोशल मीडिया पर भी नजर रखे है। भ्रामक संदेश पोस्ट करने वालों की सूची तैयार की जा रही है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि कोई दुष्प्रचार कर रहा है तो उसके खिलाफ शिकायत करें। पुलिस ने बिना पुष्टि किए किसी भी सूचना पर भरोसा नहीं करने की अपील की है। कहा गया है कि पुलिस प्रशासन के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट की सूचना को ही सही माना जाए।
 

India Pak Tension:सीएम योगी बोले- सोशल मीडिया की अफवाहों से बचें... भारत हर हाल में विजयी रहेगा

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें