फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: कोहरे की वजह से कई जिलों में दृश्यता हुई शून्य, गिरा पारा, इन जिलों में आज भारी कोहरे की चेतावनी

Fri, 29 Nov 2024 06:39 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ

सार

 Change of weather in UP: यूपी में कोहरे का प्रकोप एकबार फिर से शुरू हो गया है। मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए कोहरे का अलर्ट जारी किया है। प्रदेश में तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। 
विज्ञापन
यूपी में कोहरा। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश के तराई इलाकों में बृहस्पतिवार को भी कोहरे का असर दिखा। घने कोहरे की वजह से श्रावस्ती में दृश्यता शून्य तक जा पहुंची। वहीं कुशीनगर में दृश्यता 50 मीटर व मुरादाबाद में 100 मीटर तक सिमट कर रह गई। पछुआ के असर से प्रदेश के अधिकांश इलाकों में सुबह व शाम को हवा में ठंडक महसूस की जा रही है। मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए 20 से ज्यादा इलाकों में घने कोहरे की चेतावनी जारी किया है।

विज्ञापन


आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि अगले कुछ दिन मौसम व तापमान में लगभग स्थिरता रहेगी। इसके बाद प्रदेश में पुरवाई चलेगी और इसके असर से प्रदेश भर में घना कोहरा देखने को मिलेगा।

विज्ञापन

इन इलाकों में है घने कोहरे की चेतावनी

कोहरा - फोटो : संवाद
मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को प्रदेश के तराई इलाकों कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, श्रावस्ती, बहराइच, बलरामपुर समेत देवरिया, गोरखपुर,संत कबीर नगर, बस्ती, गोंडा, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर व आसपास इलाकों में घने कोहरे की चेतावनी जारी किया है।

9 डिग्री पहुंचा तापमान 
बृहस्पतिवार को उरई में सर्वाधिक 30 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा। वहीं प्रयागराज में अधिकतम तापमान 29 डिग्री और वाराणसी में 28 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। न्यूनतम तापमान की बात करें तो बुलंदशहर में 9 डिग्री, मेरठ में 9.2 डिग्री और चुर्क में 9.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें