पीएम आवास के 412 फ्लैटों के लिए पंजीकरण
मोहान रोड स्थित एलडीए की अनंत नगर योजना में कम आय वर्ग के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 412ईडब्ल्यूएस फ्लैट बनाए जाएंगे। इनका क्षेत्रफल 30.35 वर्ग मीटर होगा। इनका भी पंजीकरण अब एलडीए जल्द खोलने जा रहा है। एलडीए वीसी प्रथमेश कुमार ने बताया कि दो दिन में पंजीकरण खुल जाएगा। यह ऑनलाइन होगा। शारदा नगर विस्तार में बनने वाले वागेश्वरी अपार्टमेंट का पंजीकरण कुछ दिन बाद खोला जाएगा।
पंजीकरण दो दिन में खुल जाएगा
एलडीए के वीसी प्रथमेश कुमार ने बताया कि नैमिष नगर और वरुण विहार आवासीय योजनाओं की लॉन्चिंग होने के बाद पंजीकरण खुल गया। इन योजनाओं के आने से लाखों लोगों को आवासीय सुविधा मिलेगी। अदिति अपार्टमेंट का भी पंजीकरण दो दिन में खुल जाएगा।