फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: करोड़ों की कोठी बनाने में खर्च रकम का हिसाब नहीं दे सकी बर्खास्त सिपाही की पत्नी, ईडी पहुंची घर

Wed, 14 Jan 2026 09:03 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

Alok Singh famous mansion: ईडी की जांच में सामने आया है कि सुल्तानपुर रोड पर बर्खास्त सिपाही आलोक सिंह ने आलीशान कोठी बनाई, जिसके निर्माण में करीब 20 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे। 
विज्ञापन
लखनऊ में आलोक सिंह की कोठी रही है चर्चाओं में। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 कोडीनयुक्त कफ सिरप की तस्करी के मामले में गिरफ्तार बर्खास्त सिपाही आलोक सिंह की पत्नी से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारियों ने मंगलवार को गहन पूछताछ की। ईडी की तीन सदस्यीय टीम ने सुल्तानपुर रोड स्थित आलोक सिंह के घर पर जाकर उसकी पत्नी से करोड़ों रुपये की लागत से बने मकान का हिसाब मांगा। सूत्रों की मानें तो आलोक सिंह की पत्नी अधिकारियों द्वारा पूछे गए सवालों का संतोषजनक जवाब नहीं दे सकी, जिसकी वजह से उसे नोटिस देकर कार्यालय तलब किया जाएगा।

विज्ञापन


दरअसल, एसटीएफ और ईडी की जांच में सामने आया है कि सुल्तानपुर रोड पर बर्खास्त सिपाही आलोक सिंह ने आलीशान कोठी बनाई, जिसके निर्माण में करीब 20 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे। आलोक सिंह के आयकर विवरण की छानबीन में पता चला कि उसने बीते तीन वर्षों में महज कुछ लाख रुपये की आमदनी का ब्योरा दिया था। आलोक से ईडी ने जेल में पूछताछ की थी, जिसके बाद उसकी पत्नी से भी घर पर जाकर आमदनी और खर्च का हिसाब मांगा गया। उसकी पत्नी ने अधिकारियों को बताया कि कोठी के निर्माण में खर्च रकम का ब्योरा आलोक के पास होगा, उसे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। वहीं दूसरी ओर आलोक सिंह ने भी जेल में हुई पूछताछ में अधिकारियों का सहयोग नहीं किया था, जिसकी वजह से उसे कस्टडी रिमांड पर लेने की तैयारी है।

आर्पिक फार्मा का मनोहर नहीं हो रहा पेश
वहीं दूसरी ओर कफ सिरप की तस्करी के आरोप में वांछित अहमदाबाद की आर्पिक फार्मा का संचालक मनोहर जायसवाल ईडी के सामने पेश नहीं हो रहा है। ईडी उसे तीन बार नोटिस देकर तलब कर चुका है। सोमवार को उसे जांच एजेंसी के सामने पेश होना था, लेकिन उसने अपनी पत्नी की तबियत खराब होने का हवाला देने वाला ई-मेल भेजकर मोहलत मांगी है। अधिकारियों के मुताबिक मनोहर गिरफ्तारी के डर से पेश नहीं हो रहा है। इस मामले में उसकी पत्नी और बेटी भी आरोपी है। ईडी ने बीते दिनों उसके अहमदाबाद और लखनऊ के ठिकानों पर छापे मारकर कई अहम सुबूत जुटाए थे। उसके खिलाफ राजधानी में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने एफआईआर दर्ज कराई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें