फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: एनडीए के अंदर टिकट को लेकर उठ रहे हैं असंतोष के स्वर, बगावत रोकने के लिए ये कदम उठाएगी भाजपा

Wed, 25 Nov 2026 07:51 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

Ticket distribution in UP:यूपी में चुनाव करीब आने के साथ विपक्ष और सत्तापक्ष दोनों में ही टिकट बंटवारे को लेकर असंतोष के स्वर दिखने शुरू हो गए हैं। 
विज्ञापन
एनडीए के सहयोगियों में सीट बंटवारा। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 विधानसभा चुनाव नजदीक आने के साथ ही एनडीए के सहयोगी दलों के सुर बदलते जा रहे हैं। भाजपा इस पर पैनी नजर बनाए हुए हैं। मंगलवार को सीएम योगी से सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओपी राजभर की मुलाकात के बाद उनके तेवर कुछ शांत तो हुए लेकिन सूत्रों की मानें तो उनकी नाराजगी अभी कम नहीं हुई है। वहीं निषाद पार्टी भी आजमगढ़ की कई सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारने की तैयारी में है।

विज्ञापन


बता दें कि ओपी राजभर ने बुधवार को एक निजी चैनल के साथ बातचीत में खुद अंबेडकरनगर से चुनाव लड़ने की घोषणा की है। वह गाजीपुर की जहूराबाद सीट से विधायक हैं। उनके अचानक जिला और सीट बदलने के सियासी निहितार्थ तलाशे जा रहे हैं। ये भी माना जा रहा है कि जहूराबाद सीट से उनका कोई परिजन चुनाव मैदान में उतर सकता है। वहीं निषाद पार्टी आजमगढ़ समेत प्रदेश की कई सीटों पर अपने समाज के अधिक वोट होने का दावा कर अधिक सीटें पाने की रणनीति पर काम कर रही है। इन हालात में भाजपा जल्द ही सहयोगी दलों की सीटें तय कर सकती है ताकि चुनाव नजदीक आने पर उनकी नाराजगी बगावत में न बदले और पार्टी के सामने असहज स्थिति न पैदा हो। फिलहाल दोनों दलों के बीच चल रही खींचतान को लेकर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने चुप्पी साध रखी है।

Trending Videos
विज्ञापन

चंद्रशेखर-ओवैसी के गठबंधन से डर कर चार मुस्लिमों को टिकट

सुभासपा अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर। - फोटो : संवाद
वहीं दूसरी ओर ओपी राजभर ने बुधवार को भी अखिलेश यादव पर हमला बोलते हुए कहा कि अपने बड़े भाई से गजब गठबंधन बनाया है। गठबंधन और सीटों का बंटवारा नहीं हुआ, लेकिन टिकट बांटने की हड़बड़ी में “स्पेशल 26” की सूची पकड़ा दी। सहारनपुर में भी दो उम्मीदवार घोषित कर दिए, जहां कांग्रेस के इमरान मसूद अपनी दावेदारी कर रहे हैं। 

ओवैसी और चंद्रशेखर की जोड़ी से इतनी घबराहट हो गई कि पहली ही सूची में पांच में चार मुस्लिम उम्मीदवार उतार दिए। लगता है मुस्लिम वोटों में बंटवारे का भय अभी से सताने लगा है। ओवैसी-चंद्रशेखर की रैली से पहले चार मुस्लिम उम्मीदवारों की घोषणा संयोग है या मुस्लिम वोटों में सेंध लगने का डर। पहली सूची में ही आपका राजनीतिक गणित सबके सामने आ गया। कांग्रेस वाले भी ध्यान से देख लें। कहीं ऐसा न हो कि 26 सीटों पर बातचीत करते-करते अखिलेश एक-एक करके आपकी पसंद की सीटों पर भी अपना उम्मीदवार घोषित करते जाएं। टिकट तो पांच ही घोषित किए हैं, लेकिन अपनी घबराहट पूरी 403 सीटों वाली दिखा दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें