फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: निवेशकों से 14 करोड़ की ठगी करने वाला 'पियर्स' कंपनी का निदेशक पकड़ा गया, ईओडब्ल्यू ने किया गिरफ्तार

Fri, 23 Jan 2026 07:06 PM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

निवेश की रकम दोगुनी-तिगुनी करने का झांसा देकर 14 करोड़ रुपये की ठगी करने वाले पियर्स कंपनी के निदेशक को ईओडब्ल्यू ने गोरखपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपी पर सैकड़ों निवेशकों से धोखाधड़ी का आरोप है। मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रकम दो से तीन गुना करने का झांसा देकर करीब 14 करोड़ रुपये की ठगी करने वाले जालसाज को आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन(ईओडब्ल्यू) ने बृहस्पतिवार को गोरखपुर से गिरफ्तार किया। आरोपी ने सैकड़ों ग्राहकों को झांसा देकर ठगी को अंजाम दे चुका है।

विज्ञापन


पियर्स एलायड कॉरपोरेशन लिमि. को दिल्ली व हरियाणा में रजिस्टर कराई गई। कंपनी के सीएमडी दुर्गा प्रसाद दुबे, निदेशकों व कर्मचारियों ने कंपनी के बैंकिंग कार्य के लिए आरबीआई के तहत एनबीएफसी के रूप में पंजीकरण नहीं कराया। इसके बावजूद कई जिलों में कंपनी के कार्यालय खोले और सैकड़ों ग्राहकों को जोड़ा।

लोगों को झांसा दिया गया कि कंपनी निवेश की गई रकम का दो से तीन गुना वापस कर लौटाएगी। इसी तरह से करीब 14 करोड़ रुपये निवेश करवाकर कंपनी ने सभी दफ्तर बंद कर दिए थे। मामले में आलमबाग थाने में केस दर्ज कराया गया था। शासन के आदेश पर केस की विवेचना ईओडब्ल्यू ट्रांसफर हो गई थी।
विज्ञापन


ईओडब्ल्यू की टीम ने कानपुर के रहने वाले शैलेश कुमार उपाध्याय को गोरखपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपी मूलरूप से गोरखपुर का निवासी है और वह कंपनी में निदेशक के पद पर काम करता था। तफ्तीश में सामने आया कि आरोपी लोगों को फर्जी रसीद आदि देते थे। उनका मकसद सिर्फ रकम का गबन करना था। ईओडब्ल्यू के मुताबिक मामले में आठ आरोपी फरार हैं। उनकी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें