फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: लखनऊ से सऊदी अरब के तीन शहरों के लिए सीधी उड़ानें शुरू, पहली बार मदीना के लिए मिलेगी सेवा; जानें शेड्यूल

Wed, 04 Nov 2026 08:00 PM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला, लखनऊ

सार

लखनऊ से सऊदी अरब के मदीना, जेद्दा और दम्माम के लिए सीधी उड़ानें शुरू हो गई हैं। मदीना के लिए पहली बार विमान सेवा मिलेगी। फ्लाईडील बृहस्पतिवार और शनिवार को मदीना, सोमवार-बुधवार-रविवार को जेद्दा और मंगलवार-शुक्रवार को दम्माम के लिए उड़ान संचालित करेगी। इससे उमरा यात्रियों को सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
एयर इंडिया - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी से सऊदी अरब के तीन प्रमुख शहरों मदीना, जेद्दा और दम्माम के लिए सीधी उड़ानों का शेड्यूल जारी हो गया है। इनमें मदीना के लिए पहली बार सीधी विमान सेवा शुरू होने जा रही है। फ्लाईडील एयरलाइंस बृहस्पतिवार से लखनऊ और मदीना के बीच सीधी उड़ान संचालित करेगी। 

विज्ञापन


वहीं, बुधवार से जेद्दा और दम्माम के लिए भी सीधी उड़ानें शुरू हो गई। इन सेवाओं से उमरा और धार्मिक यात्रा पर जाने वाले जायरीन को बड़ी राहत मिलेगी। साथ ही लखनऊ और सऊदी अरब के बीच हवाई कनेक्टिविटी भी मजबूत होगी।

लखनऊ एयरपोर्ट प्रशासन ने अंतरराष्ट्रीय हवाई संपर्क को विस्तार देते हुए यह नई सुविधा शुरू की है। इस मौके पर मुख्य हवाई अड्डा अधिकारी (सीएओ) दर्शन सिंह, फ्लाईडील के हेड सेल्स मोहम्मद देसूकी और लखनऊ हेड नितिन डे मौजूद रहे। बुधवार को जेद्दा की उड़ान से 176 यात्री लखनऊ पहुंचे, जबकि 144 यात्रियों ने लखनऊ से जेद्दा के लिए उड़ान भरी।
विज्ञापन




 

Trending Videos

मदीना के लिए बृहस्पतिवार और शनिवार को उड़ान

फ्लाईडील की मदीना से लखनऊ आने वाली उड़ान संख्या एफ-3 1827 सुबह 5:20 बजे रवाना होकर दोपहर 1:05 बजे लखनऊ पहुंचेगी। इस उड़ान का किराया 32,774 रुपये है।  वहीं, लखनऊ से मदीना जाने वाली उड़ान संख्या एफ-3 1828 दोपहर 2:05 बजे रवाना होकर शाम 7:20 बजे मदीना पहुंचेगी। इसका किराया 60,386 रुपये है। मदीना के लिए सीधी उड़ान बृहस्पतिवार और शनिवार को संचालित होगी।
 

जेद्दा की उड़ान सोमवार, बुधवार और रविवार को

लखनऊ से जेद्दा जाने वाली फ्लाईडील की उड़ान संख्या एफ-3 1824 दोपहर 2:05 बजे रवाना होकर शाम 7:20 बजे जेद्दा पहुंचेगी। वापसी में उड़ान संख्या एफ-3 1823 जेद्दा से रवाना होकर दोपहर 1:05 बजे लखनऊ पहुंचेगी। जेद्दा के लिए उड़ान सोमवार, बुधवार और रविवार को संचालित होगी।
विज्ञापन

मंगलवार और शुक्रवार को दम्माम के लिए उड़ान

फ्लाईडील की दम्माम से लखनऊ आने वाली उड़ान संख्या एफ-3 1825 दोपहर 1:05 बजे लखनऊ पहुंचेगी। वहीं, लखनऊ से दम्माम जाने वाली उड़ान संख्या एफ-3 1826 दोपहर 2:05 बजे रवाना होकर शाम 6:50 बजे दम्माम पहुंचेगी। दम्माम के लिए सीधी उड़ान मंगलवार और शुक्रवार को संचालित होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें