फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: लखनऊ से गोवा जाने वाली सीधी उड़ान हुई बंद, यात्री न मिल पाने की वजह से लिया गया फैसला; अब ये विकल्प

Sat, 08 Aug 2026 07:55 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

Lucknow Goa Airlines: लखनऊ से गोवा जाने वाली सीधी उड़ान सेवा बंद हो गई है। यात्रियों के न मिलने की वजह से ऐसा फैसला लिया गया है। 
विज्ञापन
लखनऊ गोवा के बीच विमान सेवा शुरू। - फोटो : X-@IndiGo6E
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंडिगो एयरलाइंस ने लखनऊ से गोवा की सीधी उड़ान बंद कर दी है। यात्रियों की घटती संख्या की वजह से यह निर्णय लिया गया है। हालांकि सूत्र बताते हैं कि सितंबर में विमान सेवा दोबारा शुरू की जा सकती है। साल के अंत में गोवा के लिए लखनऊ से अच्छा ट्रैफिक मिलता है।

विज्ञापन


चाैधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से सीधी उड़ानों की संख्या लगातार कम हो रही है। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद श्रीनगर की सीधी उड़ान बंद कर दी गई। यह विमान सेवा लखनऊ से दो घंटे के अंदर यात्रियों को श्रीनगर पहुंचा रही थी। 

श्रीनगर का किराया भी महज आठ हजार रुपये के आसपास होने से राहत थी। लेकिन अब यात्रियों को दिल्ली के रास्ते श्रीनगर जाना पड़ता है, जिससे उनका समय व धन अधिक खर्च होता है। इसी क्रम में लखनऊ से गोवा की सीधी उड़ान भी बंद कर दी गई है। लखनऊ से गोवा जाने वाली इंडिगो की उड़ान संख्या 6ई-399 अमाैसी एयरपोर्ट से दोपहर सवा तीन बजे उड़ान भरकर शाम 5:34 बजे गोवा में लैंड करती थी। वहीं वापसी में गोवा से लखनऊ के लिए इंडिगो एयरलाइंस की ओर से विमान संख्या 6ई-6811 शाम 6:04 बजे रवाना होकर रात 8:21 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पर उतरती थी।
विज्ञापन


 इन विमानों का टिकट सात से आठ हजार रुपये के बीच मिलता था। लेकिन विमान बंद होने से यात्रियों को कनेक्टिंग फ्लाइटों के सहारे सफर करना पड़ रहा है, जिससे अधिक समय लग रहा और टिकटें भी 12 से 15 हजार रुपये में बिक रही हैं।

सितंबर में हो सकती है बहाल
एयरलाइन से जुड़े सूत्र बताते हैं कि लखनऊ से गोवा की सीधी उड़ान अभी बंद कर दी गई है। यात्रियों की संख्या कम होने के कारण खर्च निकालना मुश्किल हो रहा था। लेकिन सितंबर में दोबारा इसे बहाल किया जा सकता है। ठंड व न्यू ईयर पर गोवा के लिए लखनऊ से अच्छा ट्रैफिक मिलता है। हालांकि एयरलाइन प्रशासन इसे लेकर कुछ भी बोलने से बच रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें