फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी के DIG ने चली ‘केजरी’ चाल

Mon, 13 Jan 2014 11:56 AM IST
अनिल त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
सिटी बस और आटो में सफर करने वाली युवतियों से छेड़खानी करने वाले शोहदों की अब खैर नहीं।
विज्ञापन


राजधानी की सिटी बसों में महिलाओं के लिए सीट आरक्षित करने के साथ ही वीमेन पॉवरलाइन के स्टिकर भी चिपकाए जा रहे हैं, जिससे किसी भी संकट की स्थिति में पुलिस की मदद ली जा सके।

डीआईजी नवनीत सिकेरा ने महिलाओं व अन्य यात्रियों से अपील की कि यदि कोई शोहदा छेड़खानी करे तो उसकी फोटो खींचकर पुलिस को सौंप दे या वीमेन पॉवर लाइन के फेसबुक अकाउंट पर पोस्ट कर दें।
विज्ञापन


शिकायत पर तुरंत कार्रवाई होगी। यह व्यवस्था दिल्ली की ‘आप’ सरकार सिटी बसों में महिलाओं का सफर सुरक्षित करने के लिए चलाए जा रहे अभियान जैसी ही है।

माना जा रहा है कि ‘आप’ का असर अब लखनऊ पुलिस पर भी छाने लगा है।

डीआईजी नवनीत सिकेरा ने रविवार को फन रिपब्लिक के सामने एक कार्यक्रम के दौरान सिटी बसों में महिलाओं के लिए सीट रिजर्व करने के अभियान का आगाज किया।

डीआईजी ने कहा कि बस, ऑटो व टेम्पो में सफर करने वाली छात्राओं व महिलाओं के साथ छेड़खानी की शिकायत वीमेन पॉवर लाइन व फेसबुक पर मिल रही थी।

इन वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए शोहदों के खिलाफ अभियान की शुरूआत की गई है।

उन्होंने युवतियों से अपील कि, यदि सफर में आप के साथ कोई छेड़खानी करता है तो मोबाइल में उसकी फोटो खींच लें और उसे सोशल मीडिया, लखनऊ पुलिस या वीमेन पॉवर लाइन के फेसबुक एकाउंट पर शिकायत के साथ पोस्ट कर दें।

आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि, बस में तय स्थान पर सिर्फ महिलाएं ही बैठेंगी। यदि महिलाओं की सीट पर कोई और बैठा मिला तो बस चालक व कंडक्टर जिम्मेदार होंगे।

उन्होंने कहा कि, यदि कोई जबरदस्ती सीट कब्जा करने का प्रयास करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

जल्द शुरू होगा हेल्पलाइन नंबर
डीआईजी ने दावा किया कि सिटी बस, ऑटो व टेम्पो में छेड़खानी पर अंकुश लगाने के लिए जल्द ही एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया जाए। छेड़खानी पर युवतियां तुरंत इस नंबर पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकेंगी।
विज्ञापन


100 नंबर, 1090 व 1073 पर करें शिकायत
डीआईजी रेंज ने कहा कि सफर में छेड़खानी या फिर अन्य किसी वारदात की सूचना आप पुलिस कंट्रोल रूम नंबर ‘100’, वीमेन पॉवर लाइन ‘1090’ व यातायात विभाग के कंट्रोल रूम नंबर ‘1073’ पर कर सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें