धनतेरस पर आटो शोरूम में सुबह सात बजे से देर रात तक डिलीवरी होती रही। इस बार 3600 से ज्यादा कारें और 49 हजार से ज्यादा दोपहिया वाहन बिके। कुल बिक्री का अनुमान 1500 करोड़ से अधिक का है।
रेडीमेड, गिफ्ट और ड्राई फ्रूट्स का चलन दोगुना
त्योहारी फैशन के चलते कपड़ा और रेडीमेड बाजारों में करीब 2500 करोड़ की बिक्री हुई। वहीं उपहार, डेकोरेशन और ड्राई फ्रूट्स की संयुक्त बिक्री 6,400 करोड़ के आसपास रही।
मिठाई और खाद्य पदार्थों में मिठास भरी रौनक
मिठाई की दुकानों पर दिनभर भीड़ रही। पारंपरिक मिठाइयों के साथ-साथ ड्राई फ्रूट बेस्ड गिफ्ट बॉक्स की मांग में भी भारी बढ़ोतरी हुई। यूपी स्वीट्स रेडीमेड फूड एंड स्नैक्स कन्फेडरेशन के आशीष सचदेेवा के मुताबिक मिठाई और फूड आइटम्स की कुल बिक्री 1300 करोड़ के पार पहुंची।