फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: डीजीपी प्रशांत कुमार का हो सकता है सेवा विस्तार, केंद्र को पत्र भेजने की चर्चाएं तेज; 31 को होंगे रिटायर

Thu, 22 May 2025 08:06 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

UP DGP Prashant Kumar: यूपी के डीजीपी प्रशांत कुमार 31 मई को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। इस बीच ऐसी खबरें आ रही हैं कि उनकी सेवा का विस्तार हो सकता है। 
विज्ञापन
यूपी डीजीपी प्रशांत कुमार - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्य सरकार द्वारा डीजीपी प्रशांत कुमार को छह माह का सेवा विस्तार देने के लिए केंद्र सरकार को पत्र भेजे जाने की चर्चा तेज है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। सूत्रों के मुताबिक बीते करीब 16 माह से कार्यवाहक डीजीपी के रूप में काम कर रहे प्रशांत कुमार को राज्य सरकार बरकरार रखना चाहती है, जिसके लिए केंद्र सरकार से सेवा विस्तार देने का अनुरोध किया गया है।

विज्ञापन


प्रशांत कुमार आगामी 31 मई को सेवानिवृत्त होने वाले हैं। इससे पहले डीजी फायर सर्विस अविनाश चंद्र ने भी महाकुंभ में अपनी सेवाओं के दृष्टिगत छह माह का सेवा विस्तार देने का अनुरोध किया था, हालांकि इसे मंजूरी नहीं मिली थी। प्रशांत कुमार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पसंदीदा अफसरों में शुमार किए जाते हैं, जिसकी वजह से उनको सेवा विस्तार दिए जाने संभावना जताई जा रही है। 

हालांकि इस बारे में निर्णय केंद्र सरकार को लेना है। इससे पहले मुख्य सचिव रहे डीएस मिश्रा के सेवा विस्तार मिला था। आगामी 31 मई का प्रशांत कुमार के साथ डीजी जेल पीवी रामाशास्त्री और डीजी टेलीकॉम संजय एम. तरडे भी सेवानिवृत्त हो जाएंगे। इसके अलावा आईजी भारती सिंह, डीआईजी किरन यादव, डॉ. अरविंद चतुर्वेदी और तेज स्वरूप सिंह भी सेवानिवृत्त होने वाले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें