फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी डीजीपी के निर्देश: त्योहारों पर बरतें विशेष सतर्कता, सोशल मीडिया पर रखें नजर; होली को लेकर दिये ये आदेश

Sat, 14 Feb 2026 08:22 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

Holi in UP: आने वाले त्योहारो को लेकर यूपी डीजीपी ने निर्देश जारी किए हैं। कुछ दिन पूर्व सीएम सीएम योगी ने भी इस संबंध में निर्देश जारी किए। 
विज्ञापन
राजीव कृष्ण डीजीपी यूपी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डीजीपी राजीव कृष्ण ने शनिवार को ऑनलाइन अपराध समीक्षा बैठक की। बैठक में सभी एडीजी, पुलिस कमिश्नर, एसएसपी व अन्य अफसरों को निर्देश दिए कि त्योहारों पर विशेष सतर्कता बरती जाए। सोशल मीडिया की निगरानी करें। अगर कोई आपत्तिजनक या विवादित पोस्ट आदि मिलता है तो संबंधित पर कार्रवाई करें।

विज्ञापन


डीजीपी ने कहा कि महाशिवरात्रि, होली और रमजान के मद्देनजर संवेदनशील स्थानों, मंदिरों, मस्जिदों, घाटों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। होलिका दहन वाले स्थानों पर पहले से ही सुरक्षा का इंतजाम हो। नमाज के दौरान मार्ग प्रबंधन व यातायात व्यवस्था को सुचारु रखा जाए। साथ ही उन्होंने कहा कि पहले हुए विवादों की समीक्षा कर संबंधित पक्षों से संवाद स्थापित करें। प्रत्येक सूचना पर तत्काल कार्रवाई करें। इसके अलावा उन्होंने कहा कि प्रशिक्षणाधीन 60 हजार आरक्षियों के आगमन को देखते हुए बैरक व आवासीय व्यवस्थाएं दुरुस्त कराएं। आईजीआरएस की शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही न बरती जाए।

बजट का आवंटन समय पर हो
डीजपी ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए आवंटित बजट का समयबद्ध और पारदर्शी उपयोग सुनिश्चित करने को कहा। नए आपराधिक कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन, ई-साक्ष्य और ई-सम्मन प्रणाली की व्यक्तिगत मॉनिटरिंग व सीसीटीएनएस 2.0 और आईसीजेएस 2.0 के लिए तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें