फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थानों पर तनाव में आती हैं महिलाएं, उनके साथ अच्छा व्यवहार किया जाए: यूपी डीजीपी

Thu, 08 Mar 2018 08:19 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
डीजीपी ओ पी सिंह - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के नागरिकों, विशेषकर महिलाओं में हम सुरक्षा की भावना पैदा करने का प्रयास कर रहे हैं। सुरक्षा की भावना का अर्थ है कि व्यक्ति को, महिलाओं को सुरक्षा का एहसास हो कि वह कहीं भी जाएं हर तरह से सुरक्षित रहेंगे। यह कहना है प्रदेश के डीजीपी ओम प्रकाश सिंह का। उन्होंने कहा कि महिलाओं को खुद के फैसले लेने के लिए सक्षम बनाए जाने की जरूरत है।

विज्ञापन


ओमप्रकाश सिंह गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर यूपी 100 के ऑडिटोरियम में राजधानी के विभिन्न स्कूलों से आए छात्र- छात्राओं को ‘जेंडर सेंसिटाइजेशन’ विषय पर संबोधित कर रहे थे। डीजीपी ने कहा कि समाज में महिलाओं का एक बड़ा तबका कई ऐसे काम करता है जिन्हें समाज में मान्यता नहीं मिलती। बच्चों का लालन-पालन करना, घरेलू कार्यों को अंजाम देना और अनाज उगाने जैसे कार्यों की गिनती ही नहीं होती। ऐसे कार्यों को समाज में मान्यता मिलनी चाहिए।

इस मौके पर डीजीपी ने महिला पुलिस कर्मियों से युक्त यूपी 100 की 10 गाड़ियों को झंडी दिखाकर रवाना किया। डीजीपी ने कहा कि महिलाओं को अपने फैसले लेने का अधिकार नहीं होता। शादी से पहले पिता, शादी के बाद पति, बुजुर्ग होने पर औलाद उनके फैसले लेती है। आज महिलाओं को इतना सक्षम बनाने की आवश्यकता है कि वे अपने फैसले खुद ले सकें।
विज्ञापन


थानों पर महिलाओं से हो अच्छा बर्ताव
डीजीपी ने कहा कि थानों पर आने वाली महिलाएं तनाव की स्थिति में आती हैं, ऐसे में उनके साथ पुलिस कर्मियों को अच्छा बर्ताव करना चाहिए। उन्होंने शैक्षिक संस्थाओं के बीच दूरी कम करने पर जोर दिया। इस मौके पर एडीजी कानून-व्यवस्था आनंद कुमार, एडीजी महिला सम्मान प्रकोष्ठ अंजू गुप्ता, एडीजी कार्मिक नीरा रावत, एडीजी मानवाधिकार तनुजा श्रीवास्तव, एडीजी यूपी 100 आदित्य मिश्रा के अलावा लखनऊ यूनिवर्सिटी के वीसी एसपी सिंह व विभिन्न स्कूलों के प्रधानाचार्य मौजूद थे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें